रेनो ने भारतीय बाजार में उस कार को लॉन्च कर दिया है, जिसकी लंबे समय से मांग हो रही थी. हम बात कर रहे हैं रेनो ट्राइबर टर्बो (Renault Triber Turbo) की. रेनो ट्राइबर सस्ती 7-सीटर कार है (ट्राइबर पर ही बेस्ड निसान की ग्रेवाइट इससे लगभग 7 हजार रुपये सस्ती है). लेकिन इसका इंजन लोगों को खास पसंद नहीं आता था.
अब कंपनी ने इसमें 1.0 लीटर का थ्री सिलेंडर टर्बो इंजन दे दिया है. ये इंजन काइगर में भी मिलता है. ये इंजन ट्राइबर में 100 पीएस की पावर और 180 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. टर्बो इंजन के साथ कार की कीमत भी बढ़ी है. रेनो ट्राइबर टर्बो की कीमत 7.84 लाख रुपये से शुरू होती है.
इस कीमत पर इसका नजदीकी कंपटीशन मारुति सुजुकी अर्टिगा से होगा. वैसे तो ट्राइबर टर्बो मारुति सुजुकी अर्टिगा के लगभग 1 लाख रुपये सस्ती है. वहीं ये कार उन लोगों का ध्यान खींच सकती है, जिन्हें 7-सीटर की कभी-कभी ही जरूरत पड़ती है. आइए जानते हैं ट्राइबर टर्बो और मारुति सुजुकी अर्टिगा इसमें से कौन-सी कार किसके लिए बनी है.
किसे खरीदनी चाहिए रेनो ट्राइबर टर्बो?
रेनो ट्राइबर की सबसे अच्छी बात इसका इंटीरियर है. फ्रेंच कंपनी ने कार में स्पेस को जबरदस्त तरीके से मैनेज किया है. इसकी किसी भी रो में आपको बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं होगी, जबकि ये कार साइज में अर्टिगा से काफी छोटी है. यहां अर्टिगा 4395 एमएम लंबी है. वहीं ट्राइबर 3985 एमएम लंबी है.
यहां से एक बात साफ हो जाती है कि ट्राइबर उन लोगों के लिए बनी है, जिन्हें कभी-कभी ही 7-सीटर कार की जरूरत पड़ती है. यानी आपको वैसे तो एक छोटी कार चाहिए, लेकिन कभी-कभी आपको ज्यादा लोगों के लिए जगह बनानी पड़ती है.
यह भी पढ़ें: MARUTI की बड़ी तैयारी… ला रही नई 7-सीटर MPV, लीक हुईं डिटेल्स
नई ट्राइबर में कंपनी ने ना सिर्फ इंजन को जोड़ा है. बल्कि प्लेटफॉर्म को भी अपडेट किया है. फिलहाल रेनो ट्राइबर टर्बो सिर्फ मैन्युअल वेरिएंट में मिलेगी. इसमें टेक्स्चर फिनिश वाला एसी वेंट पैनल मिलेगा. ट्राइबर टर्बो में 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7 इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है. कुल मिलाकर ये कार उन लोगों के लिए है, जिनका बजट कम है. ट्राइबर में डीलर फिटेड सीएनजी तो आता है, लेकिन टर्बो इंजन के साथ नहीं मिलेगा.
किसे खरीदनी चाहिए अर्टिगा?
मारुति सुजुकी अर्टिगा भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर का है. इसकी कीमत 8.90 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. इसमें 1.5 लीटर का इंजन मिलता है, जो 101.64 बीएचपी की पावर और 139 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ये कार उन लोगों के लिए ज्यादा बेहतर विकल्प है, जिन्हें एक फुल साइज 7-सीटर कार चाहिए.
यह भी पढ़ें: MARUTI जैसा माइलेज, CRETA-SIERRA जैसा लुक… आ रही धांसू SUV
ये 4 मीटर से बड़ी है और इसमें सीएनजी का विकल्प भी मिलता है. ये कार कंपनी फिटेड सीएनजी के साथ आती है. रेनो ट्राइबर और मारुति सुजुकी अर्टिगा में सबसे बड़ा अंतर आफ्टर सेल्स सर्विस का है. जहां मारुति अर्टिगा के पार्ट आसानी से मिल जाएंगे और आप इसे कहीं भी रिपेयर करा सकते हैं. रेनो ट्राइबर टर्बो के साथ आपको ये सुविधा नहीं मिलेगी.
ऐसे में अगर आप शहर में रहते हैं और कभी-कभी एक 7-सीटर कार चाहते हैं, तो रेनो ट्राइबर टर्बो को चुन सकते हैं. वहीं अगर आपको एक प्रॉपर 7-सीटर चाहते हैं, तो मारुति सुजुकी अर्टिगा आपके लिए ज्यादा बेहतर विकल्प बन जाता है.
—- समाप्त —-
