उर्वशी रौतेला ने मेल मॉडल संग दिए इंटीमेट पोज, ग्रीन ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज, यूजर पूछने लगे कौन है यह बंदा? – Urvashi Rautela intimate poses with male model underwear green dress viral tmovg


बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर अपनी स्टाइल सेंस, ग्लैमरस अवतार और अपने बयानों की वजह से इंटरनेट पर चर्चा में बनी रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और वे जो भी पोस्ट शेयर करती हैं, वह देखते ही देखते वायरल हो जाता है. अब एक बार फिर उर्वशी सुर्खियों के केंद्र में आ गई हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी एक वायरल रील है.

इस वीडियो में उर्वशी एक मेल मॉडल के साथ काफी बोल्ड और इंटीमेट पोज देती हुई नजर आ रही हैं. ग्रीन ड्रेस में उर्वशी का ग्लैमरस अंदाज जहां उनके फैंस को पसंद आ रहा है, वहीं दूसरी तरफ लोग उनके साथ दिख रहे शख्स को लेकर तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं.

वायरल रील में दिखा उर्वशी का बोल्ड अवतार
सोशल मीडिया पर सामने आई इस रील में उर्वशी रौतेला खूबसूरत ग्रीन ड्रेस पहने बेहद बोल्ड और ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं. वीडियो में वह एक मेल मॉडल के साथ काफी नजदीकियां बढ़ाती और इंटीमेट पोज देती दिख रही हैं. दोनों की इस सिजलिंग केमिस्ट्री ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है. जैसे ही यह वीडियो प्लेटफॉर्म्स पर शेयर हुआ, लोगों ने इसे जमकर देखना और शेयर करना शुरू कर दिया.

यूजर्स का मिला-जुला रिएक्शन
उर्वशी के इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं. जहां कुछ लोग उनके लुक्स और बोल्डनेस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, ‘क्या-क्या करना पड़ता है पैसा कमाने के लिए भी.’ वहीं दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, ‘मूवी नहीं मिल रही तो कोई भी कुछ भी कर रहा है.’ एक और यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, ‘कर यह रही है, शर्म मुझे आ रही है.’ इसके अलावा बहुत से लोग कमेंट बॉक्स में यह सवाल भी पूछ रहे हैं कि आखिर उर्वशी के साथ दिख रहा यह शख्स कौन है?

विज्ञापन की शूटिंग या किसी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा?
शुरुआती जानकारी के मुताबिक माना जा रहा है कि उर्वशी रौतेला शायद किसी विज्ञापन (Advertisement) की शूटिंग कर रही हैं. हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह किसी विज्ञापन की क्लिप है या फिर उनकी आने वाली किसी वेब सीरीज या फिल्म का हिस्सा है.

अब यह तो आने वाले समय में ही साफ हो पाएगा कि इस बोल्ड वीडियो के पीछे की असली वजह क्या है, लेकिन फिलहाल यह रील सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से छाई हुई है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *