क्या एमएस धोनी IPL में एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे? CSK के कोच ने बता दी सच्चाई – ms dhoni injury update ipl 2026 return date calf injury tspok


इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (आईपीएल) 2026 में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी को लेकर फैन्स का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है. मुंबई के वानखेड़े स्टेड‍ियम में गुरुवार को मुंबई इंड‍ियंस के खिलाफ मुकाबले में उम्मीद थी कि धोनी मैदान पर नजर आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

जब चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने प्लेइंग-11 का ऐलान किया, तो उसमें धोनी का नाम शामिल नहीं था. इसके बाद उनकी फिटनेस को लेकर सवाल और तेज हो गए.
यह भी पढ़ें: मां का साया छूटा, फ‍िर भी मैदान में खेलने उतरे CSK के मुकेश चौधरी, वानखेड़े में द‍िखा इमोशनल मोमेंट

मुकाबले के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के बैटिंग कोच माइकल हसी ने ब्रॉडकास्टर्स से बातचीत में धोनी की चोट पर अपडेट दिया.
हसी ने कहा- वह (धोनी) जल्द खेल सकते हैं, लेकिन अभी 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं. वह नेट्स में अभ्यास कर रहे हैं और वापसी के लिए तैयार हैं, लेकिन विकेटों के बीच दौड़ने में दिक्कत हो रही है. हम और फैन्स दोनों ही उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. 

आख‍िर धोनी को क्या समस्या है? 
44 वर्षीय धोनी इस समय काफ मसल (Calf Muscle) इंजरी से जूझ रहे हैं. यह चोट उन्हें सीजन शुरू होने से पहले अभ्यास के दौरान लगी थी. इसी वजह से वह अभी तक इस सीजन में मैदान पर नहीं उतर पाए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी की वापसी अब अगले दो मुकाबलों में संभव मानी जा रही है. वह 26 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ या फिर 2 मई को मुंबई इंड‍ियंस के खिलाफ मैच में मैदान पर लौट सकते हैं.

धोनी का IPL रिकॉर्ड
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं. उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार खिताब जीता है. धोनी अब तक 278 आईपीएल मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 5439 रन दर्ज हैं. उनकी वापसी CSK के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे टूर्नामेंट के लिए बड़ा मोमेंट साबित होगी.

 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *