अब सौरव दास ने लगाया पासपोर्ट डिटेल्स लीक करने का आरोप – saurav das claims passport details leaked bjp social media handles mea ntc amkr


कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास ने दावा किया है कि उनकी पासपोर्ट डिटेल्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक कर दी गई हैं. सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बीजेपी से जुड़े कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स ने अब मेरा पासपोर्ट लीक कर दिया है. यह बेहद गंभीर चिंता की बात है.

उन्होंने लिखा, क्या विदेश मंत्रालय यह साफ करेगा कि नागरिकों के पासपोर्ट का इस तरह लीक होना एक आम बात है? क्या न्यू इंडिया में डॉक्सिंग को कानूनी मान्यता मिल गई है?

उन्होंने बताया कि सबसे पहले बीजेपी से जुड़े एक शख्स ने दिल्ली में उनके घर का पता लीक किया. इसके बाद प्रोपेगेंडा फैलाने वाले यूट्यूबर्स को भेजा गया, जो शहर से बाहर होने के दौरान उनके घर में घुस आए. 

सौरव दास ने कहा कि मैंने SEM कोर्ट से खास तौर पर कहा था कि वे यह पक्का करें कि मेरा रेंट एग्रीमेंट लीक न हो. उन्होंने चेतावनी दी कि उनका पासपोर्ट सर्कुलेट करने में शामिल हर सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ वह संबंधित अधिकारियों के पास क्रिमिनल कंप्लेंट दर्ज कराएंगे.

इस बीच, सौरव दास को पासपोर्ट के मामले में चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने नोटिस जारी किया था. उनसे अपने जन्मस्थान के बारे में 7 दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सौरव दास को जवाब देने तक अपने पासपोर्ट का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है.

जानकारी के मुताबिक, पासपोर्ट कार्यालय ने 23 नवंबर को नोटिस जारी किया था. रणधीर जायसवाल ने कहा कि पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय सही जानकारी देना जरूरी है. अगर किसी जानकारी को छिपाने या उसमें गड़बड़ी की बात सामने आती है, तो संबंधित व्यक्ति से जवाब मांगा जाता है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *