पुलिस ने तीन बदमाशों की कराई सरेआम परेड, वीडियो वायरल



उज्जैन में घर में आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. हिस्ट्रीशीटर बदमाश के घर में आग लगाने वाले बुंदेला गैंग के तीन बदमाशों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों का उसी कॉलोनी में जुलूस निकाला, जहां उन्होंने घटना को अंजाम देकर दहशत फैलाई थी. इस दौरान एक अलग ही दृश्य देखने को मिला. पुलिस की सख्ती के बीच आरोपियों ने खुद ही नारे लगाए. उन्होंने कहा, हम छींगु के चेले हैं, पुलिस ने हम पेले हैं और अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है. आरोपियों के इन नारों ने इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *