Headlines

Best Places to Visit in Delhi: बारिश के मौसम में जन्नत बन जाती हैं दिल्ली-NCR की ये 7 जगहें, आज ही बनाएं घूमने का प्लान – delhi ncr best places to visit in monsoon nature trips weekend getaways lodhi garden india gate tmovx


Best Places to Visit in Delhi: बारिश के मौसम में घूमने का मजा ही कुछ अलग होता है. अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और वीकेंड पर किसी शांत और खूबसूरत जगह पर जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है. राजधानी और उसके आसपास ऐसी कई जगहें हैं, जहां मानसून के दौरान हरियाली, ठंडी हवाएं और प्राकृतिक नजारे आपकी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं. यहां आप दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं.

संजय वन, नई दिल्ली
अगर आपको नेचर के साथ वक्त बिताना पसंद है तो संजय वन आपके लिए एक अच्छी जगह हो सकती है. मानसून में यहां चारों तरफ हरियाली छा जाती है. पेड़ों से घिरी पगडंडियों पर वॉक करना, ट्रैकिंग करना और पक्षियों की आवाज सुनना अलग ही अनुभव देते है. फोटोग्राफी और बर्ड वॉचिंग के शौकीनों को भी यह जगह काफी पसंद आती है.

ओखला बर्ड सैंक्चुअरी, नोएडा
यमुना नदी के किनारे स्थित ओखला बर्ड सैंक्चुअरी बारिश के मौसम में और भी खूबसूरत नजर आती है. यहां हरियाली के साथ कई तरह के स्थानीय और प्रवासी पक्षी देखने को मिलते हैं. अगर आप शहर की भीड़ से दूर कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बेहतरीन हो सकती है.

इंडिया गेट और कर्तव्य पथ
बारिश के बाद इंडिया गेट और कर्तव्य पथ का नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है. शाम के समय ठंडी हवाओं के बीच यहां घूमना, परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताना और स्ट्रीट फूड का आनंद लेना एक यादगार अनुभव हो सकता है. फोटोग्राफी के लिए भी यह शानदार जगह है.

लोधी गार्डन
अगर आप शांत माहौल में कुछ समय बिताना चाहते हैं तो लोधी गार्डन जा सकते हैं. मानसून में यहां की हरियाली और रंग-बिरंगे फूल इसकी खूबसूरती बढ़ा देते हैं. यहां मॉर्निंग वॉक, योग, पिकनिक और फोटोग्राफी का भरपूर आनंद लिया जा सकता है.

गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस
साकेत में स्थित यह खूबसूरत थीम पार्क अपने लैंडस्केप, फूलों, झरनों और कलात्मक डिजाइन के लिए जाना जाता है. बारिश के मौसम में यहां का माहौल और भी सुकून भरा हो जाता है. कपल्स, परिवार और दोस्तों के साथ आराम से समय बिताने के लिए यह बेहतरीन जगह है.

दमदमा झील, गुरुग्राम
अगर आप दिल्ली से थोड़ी दूर ड्राइव पर जाना चाहते हैं तो दमदमा झील बेहतर ऑप्शन माना जाता है. मानसून में झील का जलस्तर बढ़ने के बाद यहां का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है. यहां बोटिंग, कयाकिंग, एडवेंचर एक्टिविटीज और पिकनिक का मजा लिया जा सकता है. वीकेंड डे-ट्रिप के लिए यह काफी लोकप्रिय जगह है.

असोला भट्टी वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी
दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर पर स्थित यह सैंक्चुअरी अरावली की पहाड़ियों के बीच बसी है. मानसून में यहां का जंगल और प्राकृतिक नजारा देखने लायक होते हैं. यहां आप ट्रैकिंग, नेचर वॉक और बर्ड वॉचिंग का आनंद ले सकते हैं. प्रकृति के करीब समय बिताने वालों के लिए यह शानदार जगह है.

अगर इस मानसून में आप शहर की भागदौड़ से कुछ समय के लिए दूर जाना चाहते हैं तो दिल्ली-एनसीआर की ये जगहें आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं. यहां आप हरियाली, ताजी हवा और खूबसूरत नजारों के बीच सुकून के कुछ यादगार पल बिता सकते हैं. चाहे फैमिली ट्रिप हो, दोस्तों के साथ आउटिंग या पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम, ये सभी डेस्टिनेशन मानसून में घूमने का शानदार अनुभव देते हैं.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *