मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट (Maruti Suzuki Brezza Facelift) लॉन्च होने वाली है. इस पॉपुलर एसयूवी को कंपनी 24 जुलाई को लॉन्च करेगी, जिसमें कई सारे अपडेट्स मिलेंगे. अपडेटेड एसयूवी डीलरशिप पर पहुंचने लगी है और मारुति ने इसकी आधिकारिक बुकिंग शुरू कर दी है.
लॉन्च से पहले ही इस कार के वीडियोज और फोटोज ऑनलाइन आ रहे हैं. कंपनी ने इसके डिजाइन में कुछ बदलाव किए हैं. ये कार रिफ्रेश्ड डिजाइन और पहले से ज्यादा फीचर्स के साथ मार्केट में एंट्री करने के लिए तैयार है. आइए जानते हैं मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट में क्या कुछ खास होने वाला है.
डिजाइन में क्या होगा बदलाव?
ब्रेजा फेसलिफ्ट में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. एसयूवी पहले की तरह ही नजर आएगी. कार के फ्रंट में कुछ बदलाव जरूर होगा. इसमें नई ग्रिल फिनिश मिलेगी, जो गोल्डेन ऑर्नामेंट्स के साथ आएगी. बंपर में भी बदलाव देखने को मिलेगा. फ्रंट बंपर सिल्वर स्किड प्लेट और चौड़े सिल्वर इंसर्ट के साथ आएगा.
एसयूवी के हेडलैम्प्स स्कॉयर शेप्ड प्रोजेक्टर्स के साथ आएंगे, जबकि डीआरएल्स का भी नया शेप दिया गया है. साइड की बात करें, तो कार में नए डिजाइन के एलॉय वील्स मिलेंगे. वहीं रियर में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे. कार के बंपर और टेललाइट्स में चेंज देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, Tiago EV को देगी टक्कर
कैबिन में क्या बदलाव होंगे?
कार का इंटीरियर पहले से काफी अलग होने वाला है. खासकर एसयूवी का सेंटर कंसोल पहले से अलग होने वाला है. मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट में कई नए फीचर्स भी देखने को मिलेंगे. इसमें ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, सनग्लास होल्डर, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रिडिजाइन सेंटर आर्मरेस्ट स्टोरेज के साथ, माउंट कंट्रोल के साथ एडजस्टेबल स्टीयरिंग वील, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग पैड और फ्रंट पार्किंग सेंसर मिलेंगे.
दो मुख्य अपडेट्स में 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जो बिल्ट-इन ऐप्स और एलेक्सा इंटीग्रेशन के साथ आएगा. कार में वेंटिलेटेड सीट्स मिलेंगी और इनका कंट्रोल सेंटर कंसोल पर दिया जा सकता है. कार में एनालॉग डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑटो प्यूरिफाई सिस्टम मिलेगा.
यह भी पढ़ें: 88,967 ने खरीदी ये Maruti, अब नए अवतार में आ रही SUV
इंजन और पावर
नई ब्रेजा तीन पावरट्रेन ऑप्शन में आएगी. इसमें 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड के15सी (K15C) पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 103 एचपी की पावर और 139 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा. इसके अलावा ब्रेजा में नया 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो 110 एचपी की पावर और 170 एनएम का टॉर्क मिलेगा.
कार सीएनजी वेरिएंट में भी आएगी. ब्रेजा फेसलिफ्ट का पेट्रोल वेरिएंट 6 स्पीड मैन्युअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा. वहीं सीएनजी वेरिएंट के साथ सिर्फ मैन्युअल ट्रांसमिशन मिलेगा. कार में अंडरबॉडी सीएनजी टैंक मिलेगा. ब्रेजा फेसलिफ्ट 11 हजार रुपये के टोकन अमाउंट पर बुक की जा सकती है.
—- समाप्त —-
