Fuse Bulb Vastu: फ्यूज बल्ब को हटाने में आलस! आर्थिक तंगी का सबसे बड़ा कारण है ये छोटी गलती – vastu shastra tips negative effects of fuse bulb at home tvisz


Vastu Upay: क्या आप भी घर के किसी कोने में लगे फ्यूज बल्ब को हफ्तों से नहीं बदल रहे हैं? अगर हां, तो आप न केवल अपने घर की सुंदरता से समझौता कर रहे हैं, बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार अनजाने में अपने घर के लिए नकारात्मक ऊर्जा को भी न्योता दे रहे हैं.

वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि घर की हर छोटी चीज़ ऊर्जा के प्रवाह को प्रभावित करती है.आइए जानते हैं कि बल्ब बदलने में किया गया आपका आलस किन परेशानियों का कारण बन सकता है:

1. करियर की रफ्तार में आती है रुकावट
वास्तु के अनुसार, घर के जिस कोने में बल्ब फ्यूज पड़ा रहता है, वहां की ऊर्जा स्थिर हो जाती है.यह ठहराव आपके करियर और कामकाज पर असर डालता है.यदि आप देख रहे हैं कि कड़ी मेहनत के बाद भी काम में सफलता नहीं मिल रही है, तो सबसे पहले अपने घर की लाइटों की जांच करें.

2. बेवजह के खर्च और आर्थिक तंगी
फ्यूज बल्ब का लंबे समय तक होल्डर में लगा रहना घर में दरिद्रता का प्रतीक माना जाता है.यह धन के आवक में बाधा डालता है और घर में अनावश्यक खर्चों का सिलसिला शुरू कर देता है.घर को व्यवस्थित रखना ही धन को आकर्षित करने का पहला नियम है.

3. बढ़ता है मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन
अंधेरे या बुझे हुए बल्बों का असर सीधे हमारे मन पर पड़ता है.वास्तु में इसे मृत ऊर्जा (Dead Energy) माना गया है, जो घर के माहौल में भारीपन और नकारात्मकता पैदा करती है.इससे परिवार के सदस्यों में बिना वजह चिड़चिड़ापन और मानसिक थकान महसूस हो सकती है.

4. रिश्तों में आपसी कलह
यदि घर के मुख्य द्वार या उत्तर दिशा में फ्यूज बल्ब लगा है, तो यह रिश्तों के लिए अशुभ होता है.माना जाता है कि यह दिशा कुबेर और सकारात्मकता की होती है.यहां का अंधेरा घर के सदस्यों के बीच वैचारिक मतभेद और बेवजह के झगड़ों की वजह बन सकता है.

क्या करें?
तुरंत करें रिप्लेस: बल्ब फ्यूज होते ही उसे हटा दें, उसकी जगह नया लगाएं.

खाली होल्डर न छोड़ें: अगर बल्ब नहीं लगाना है, तो होल्डर को ढक दें या उसे ही हटा दें.

स्वच्छता रखें: घर का कोई भी कोना सूर्यास्त के बाद अंधेरे में न रहे, इसका विशेष ध्यान रखें.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *