Headlines

Homemade Collagen Gel: ढीली स्किन और झुर्रियों की होगी छुट्टी, एलोवेरा से यूं सस्ते में बनाएं ‘कोलेजन जेल’ – how to make aloe vera collagen gel at home anti aging skin tightening tips ghar par aloevera gel kaise banaen tvist


Homemade Collagen Gel: हर कोई चाहता है कि उनकी स्किन लंबे समय तक टाइट, चमकदार और जवान दिखे. लेकिन बढ़ती उम्र, खराब लाइफस्टाइल, धूप, स्ट्रेस और नींद की कमी का असर सबसे पहले हमारी स्किन पर दिखाई देने लगता है. आज कल छोटी उम्र में ही चेहरे की स्किन ढीली पड़ने लगती है और झुर्रियां-झाइयां भी आने लगती हैं. ऐसे में इन्हें ठीक रखने और लंबे समय तक जवान दिखने के लिए लोग महंगी क्रीम, सीरम और सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं. लेकिन कई बार इन्हें इस्तेमाल करने और खूब पैसे खर्च करने के बाद भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता है.

हालांकि, एक आसान घरेलू उपाय आपकी स्किन की देखभाल में मदद कर सकता है. इतना ही नहीं, ये नुस्खा स्किन पर झुर्रियां-झाइयां और दाग-धब्बे नहीं आने देता है. इसे नियमित रूप से लगाने से आपके चेहरे पर 50 की उम्र में भी 30 वाला निखार बरकरार रह सकता है. आज हम आपको घर पर एलोवेरा से नेचुरल कोलेजन जेल बनाना सिखा रहे हैं. ये स्किन को नमी देने के साथ-साथ उसकी इलास्टिसिटी बेहतर बनाने में भी मदद कर सकता है.

स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है एलोवेरा
एलोवेरा को स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं.

  • एलोवेरा जेल स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करता है.
  • स्किन को मुलायम और फ्रेश बनाए रखने में मदद करता है.
  • झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करने में मददगार हो सकता है.
  • स्किन की इलास्टिसिटी को बेहतर बनाने में मदद करता है.
  • इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन पर होने वाली जलन और लालिमा को शांत करने में मदद करते हैं.
  • इसके साथ ही ये डैमेज स्किन को रिपेयर करने में भी बहुत मददगार माना जाता है.

घर पर कैसे बनाएं एलोवेरा कोलेजन जेल?

इंग्रेडिएंट्स:

  • 2 ताजी एलोवेरा की पत्तियां
  • 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल (वैकल्पिक)
  • 1 विटामिन ई कैप्सूल
  • 1 बड़ा चम्मच बिना फ्लेवर वाला जिलेटिन
  • 2 बड़े चम्मच गुलाब जल

बनाने का तरीका

1. एलोवेरा से कोलेजन बनाने के लिए सबसे पहले एलोवेरा को अच्छी तरह धो लें.
2. इनका छिलका हटाकर अंदर का जेल निकाल लें.
3. जेल में नारियल तेल, विटामिन ई और गुलाब जल डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें.
4. इसके बाद जिलेटिन को थोड़ा गर्म पानी में घोल लें.
5. अब इसे एलोवेरा वाले मिश्रण में मिलाकर दोबारा ब्लेंड करें.
6. आपका एलोवेरा कोलेजन जेल तैयार है. इसे कांच के एयरटाइट जार में भरकर फ्रिज में रख दें. आप इसे कोलेजन जेल को लगभग एक हफ्ते तक इस्तेमाल कर सकते हैं.

चेहरे पर कैसे लगाएं?
इसके लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को साफ पानी से धोकर अच्छे से पोंछ लें. उसके बाद तैयार जेल को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और हल्के हाथों से गोल-गोल करके मसाज करें. 20 मिनट के लिए इसे चेहरे पर ऐसे ही लगा रहने दें और जब ये सूख जाए तब गुनगुने पानी से धो लें.

आप इसे रातभर फेस मास्क की तरह भी लगा सकते हैं. अगर आप अच्छा रिजल्ट चाहते हैं तो उसके लिए हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल करें.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *