Mangal Gochar 2026: आज शनि की क्रूर दृष्टि से मुक्त हो रहे मंगल, इन 3 राशियों से टला संकट – mangal gochar 2026 shani ki tisri drishti three lucky zodiac signs prediction in hindi tvisu


आज मंगल का मिथुन राशि में गोचर होने वाला है. मंगल के मिथुन राशि में प्रवेश करते ही वो शनि की तीसरी दृष्टि से मुक्त हो रहे हैं, जिसमें ज्योतिष में क्रूर माना गया है. मंगल 21 जून 2026 से शनि की तीसरी दृष्टि के प्रभाव में थे. ज्योतिषविदों का कहना है कि मंगल के शनि की तीसरी दृष्टि से मुक्त होते ही तीन राशियों के सिर से संकट टल जाएगा. इनके कार्यक्षेत्र में आ रहीं बधाएं स्वत: दूर होने लगेंगी. इन राशि वालों के अधूरे कार्य तेजी से पूरे होंगे और मेहनत के अच्छे परिणाम मिलते दिखाई देंगे. आइए जानते हैं वो तीन भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं.

मेष राशि
मंगल के स्वामित्व वाली मेष राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना सुखद साबित हो सकता है. मंगल के शनि की तृतीय दृष्टि से मुक्त होते ही आपके साहस पराक्रम में वृद्धि होगी. करियर के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छूने का मौका मिलेगा. जो लोग सेना, पुलिस आदि क्षेत्रों से जुड़े हैं उनकी पदोन्नति होगी. रोजगार की तलाश में लगे लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है. कुल मिलाकर इस माह में आपके सपने पूरे हो सकते हैं.

कन्या राशि
शनि की क्रूर दृष्टि से मंगल के मुक्त होते ही कन्या राशि वाले भी लाभान्वित होंगे. बीते समय में जो मेहनत आपने की थी, उसका अच्छा परिणाम आपको मिलेगा. कुछ लोगों को कोर्ट-कचहरी के मामलों में खुशखबरी मिल सकती है. इस राशि के कुछ जातकों का विदेश जाने का ख्वाब भी पूरा हो सकता है. पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों के सहयोग से अच्छे बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक के जातकों के लिए भी समय अच्छा रहने वाला है. अचानक से इस राशि के जातकों को धन लाभ मिलने के योग हैं. जमीन-जायदाद से जुड़ी कोई अधूरी डील अगस्त में पूरी होगी. इस राशि के जो लोग लंबे समय से जॉब की तलाश में लगे थे, उन्हें अच्छा ऑफर मिलने के योग हैं. क्रिएटिव फील्ड में कार्यरत लोगों के लिए समय बहुत अच्छा हो सकता है. जॉब से बिजनेस में शिफ्ट हो रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *