Headlines

Mooli Patte ki Bhujia Recipe: मूली खाकर कूड़े में ना फेंके पत्ते, फटाफट बनाएं चटपटी भुजिया, रोटी-पराठे के साथ लगेगी टेस्टी! – how to make mooli patte ki bhujia at home easy tasty dry radish leaves sabzi recipe eating with roti paratha tvisx


Mooli Patte ki Bhujia Recipe: मूली का इस्तेमाल सलाद से लेकर पराठे तक कई तरह से किया जाता है. मूली के पराठे लोगों को बहुत टेस्टी भी लगते हैं और मूली खाने से सेहत को कई फायदे भी मिलते हैं. मूली सेहत के लिए बहुत गुणकारी होती है, इसलिए लोग इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाना पसंद करते हैं. लेकिन मूली तो लोग खा लेते हैं, लेकिन उसकी पत्तों को कूड़ा समझकर कचरे में डाल देते हैं, अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो आज ही अपनी इस आदत पर फुल स्टॉप लगा लें. 

मूली के पत्तों से आप चटपटी भुजिया बना सकते हैं, जो रोटी-पराठे के अलावा दाल-चावल के साथ भी साइड डिश के तौर पर बहुत अच्छी लगती है. रोज-रोज आलू-गोभी खाकर मन भर जाता है, तब ऐसे में मूली के पत्तों की भुजिया बना सकते हैं, जिसे कुछ लोग भुर्जी भी कहते हैं. 

मूली की भुजिया झटपट बन जाती है और ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं होती है. अगर आप भी सूखी सब्जी पसंद करते हैं तो आप मूली की भुजिया खा सकते हैं, जिसका स्वाद कमाल लगता है. आइए आपको मूली के पत्तों की भुजिया बनाने का आसान तरीका बताते हैं, जिससे एक बार बनाने के बाद जब भी आपको जल्दी होगी तो इसे ही बनाएंगे. 

मूली के पत्तों की भुजिया के लिए सामग्री

  • ताजी मूली की पत्तियां – 1 गुच्छा
  • हरी मिर्च – 1-2
  • अदरक – थोड़ा सा
  • लहसुन – 1-2 कलियां
  • जीरा – ½ छोटा चम्मच
  • हल्दी – ¼ छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 1-2 बड़े चम्मच
  • अमचूर पाउडर – थोड़ा सा 
  • नींबू का रस – स्वादानुसार 

 मूली के पत्तों की भुजिया बनाने का तरीका

सबसे पहले मूली की पत्तियों को अच्छी तरह से अलग कर लें. इनमें मिट्टी लगी हो सकती है, इसलिए इन्हें 2-3 बार पानी से अच्छी तरह धोएं.

अब पत्तियों को बारीक काट लें. इसके बाद हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को भी बारीक काटकर तैयार कर लें.

कड़ाही में 1-2 चम्मच तेल गर्म करें. इसमें जीरा डालकर चटकने दें. अब बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर कुछ सेकेंड भूनें.

इसके बाद कटी हुई मूली की पत्तियां कड़ाही में डाल दें. पत्तियों को मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाएं और इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें.

मसाले डालने के बाद मिडियम फ्लेम सब्जी को पकने दें. मूली के पत्ते पकते समय पानी छोड़ते हैं, इसलिए शुरुआत में अलग से पानी डालने की जरूरत नहीं है.

कड़ाही को ढककर कुछ मिनट पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें. जब पत्तियां अच्छी तरह नरम हो जाएं और अतिरिक्त नमी सूख जाए तो गैस की फ्लेम हाई करके एक से दो मिनट भुजिया को भून लें.

आखिर में स्वाद के हिसाब से अमचूर पाउडर या थोड़ा नींबू का रस डाल दें. अगर आप चाहे तो पत्तों के साथ में कुछ मूली के टुकड़े भी डाल सकते हैं, वो भी भुजिया में बहुत टेस्टी लगते हैं. 

रोटी-पराठे के साथ करें सर्व

गरमा-गरम मूली के पत्तों की चटपटी भुजिया तैयार है. इसे आप लंच या डिनर में रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ परोस सकते हैं. सादा दाल चावल के साथ जब चटपटी भुजिया मिल जाती है, तो खाने के स्वाद बढ़ जाता है. मूली की भुजिया में आप सूखी लाल मिर्च का तड़का लगा सकते हैं, इसका एक अलग ही स्वाद आता है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *