Sawan 2026: सावन में गुरु-शनि की बदलेगी चाल, इन 3 राशियों की मुश्किल दूर करने वाले हैं महादेव – sawan 2026 date shani vakri guru asta lucky zodiac signs predictions in hindi tvisu


भगवान शिव का प्रिय सावन का महीना आने वाला है. इस साल श्रावण मास 30 जुलाई से लेकर 28 अगस्त तक रहने वाला है. यह पवित्र महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. सावन के महीने में दो बड़े ग्रह गुरु और शनि चाल बदलने वाले हैं. ये दोनों ग्रह साल में बहुत कम बार चाल बदलते हैं और सावन के पवित्र महीने में इनका चाल बदलना एक दुर्लभ संयोग माना जा रहा है. पंचांग के अनुसार, शनि 27 जुलाई को शनि देव वक्री होने वाले हैं. फिर देवगुरु बृहस्पति 12 अगस्त को अस्त होंगे. इसके बाद 19 अगस्त को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह सावन में बन रहा यह दुर्लभ संयोग तीन राशियों पर भोलेनाथ की कृपा का संकेत दे रहा है.

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सावन का महीना आर्थिक और पेशेवर दृष्टि से अनुकूल रह सकता है. आमदनी में बढ़ोतरी के संकेत हैं और लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना बन सकती है. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी या मनचाहा प्रमोशन मिल सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए किसी महत्वपूर्ण सौदे के पूरे होने के योग बताए गए हैं.

उपाय: सावन के दौरान नियमित रूप से भगवान शिव को जल अर्पित करें और श्रद्धा के साथ उनकी आराधना करें.

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए यह सावन सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है. मानसिक तनाव और पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिलने के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है. घर का वातावरण भी सुखद रहने के योग हैं.

उपाय: सावन में भगवान भोलेनाथ की नियमित पूजा करें और पूरे महीने श्रद्धा के साथ उनकी कृपा प्राप्त करने का प्रयास करें.

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह सावन आर्थिक रूप से लाभकारी माना जा रहा है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी के संकेत हैं. पैतृक संपत्ति, पुराने निवेश या किसी लंबित प्रोजेक्ट से लाभ मिलने की संभावना है. नया घर या वाहन खरीदने की योजना भी इस दौरान पूरी हो सकती है. पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

उपाय: पूरे सावन भगवान शिव की नियमित आराधना करें और सच्चे मन से उनकी कृपा की प्रार्थना करें.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *