Shukra Nakshatra Parivartan 2026: 25 अगस्त को शुक्र करेंगे मंगल के नक्षत्र में प्रवेश, 4 राशियां पाएंगी लाभ! – shukra nakshatra parivartan 25 august 2026 lucky zodiac signs upay tvisg


Shukra Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, सौंदर्य, धन, कला और प्रेम का कारक माना जाता है. वहीं, चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं, जो ऊर्जा, साहस और आकर्षण के प्रतीक हैं.

द्रिक पंचांग के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर शुक्र देव चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे और यहां 11 सितंबर 2026 तक विराजमान रहेंगे. सौंदर्य और कला के कारक शुक्र का साहस और रचनात्मकता के प्रतीक चित्रा नक्षत्र में जाना कई राशियों के लिए अत्यंत शुभ और लाभदायक सिद्ध होगा. आइए जानते हैं कि 11 सितंबर तक किन राशियों को इस गोचर से बड़ा फायदा मिलने वाला है.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के स्वामी भी शुक्र देव हैं. इस गोचर के प्रभाव से आपकी पुरानी समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होंगी. यदि आप साझेदारी (Partnership) में व्यापार करते हैं, तो यह समय भारी मुनाफा और नए व्यावसायिक अनुबंध लेकर आ सकता है. जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और मनमुटाव दूर होगा.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर आपकी वाणी और धन के भाव को प्रभावित करेगा. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आपकी जमा पूंजी में वृद्धि होगी. आपकी बोलचाल में मिठास और आकर्षण बढ़ेगा, जिससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे और व्यापारिक सौदे आसानी से तय होंगे.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के स्वामी स्वयं शुक्र देव हैं. चित्रा नक्षत्र में शुक्र का आना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा. समाज और कार्यस्थल पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी. लोग आपके निर्णयों और बातों की तारीफ करेंगे. कला, फैशन, मीडिया या डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट या सफलता मिल सकती है.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर और कर्म स्थान पर सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या मनचाहा इंक्रीमेंट मिलने की पूरी संभावना है. वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. नया वाहन, आभूषण या इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने के योग बन रहे हैं.

शुभ प्रभावों को बढ़ाने के सरल उपाय

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं.

प्रतिदिन ऊं शुं शुक्राय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें.

शुक्रवार के दिन किसी जरूरतमंद को चावल, दूध, सफेद वस्त्र या मिश्री का दान करें.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *