UP Police Constable Result 2025: सिपाही भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 76 हजार से अधिक अभ्यर्थी पास – UP Police Constable Recruitment 2025 written exam result declared over 76000 candidates passed lclam


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने लखनऊ में सिपाही भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है. आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों के कुल 32,679 पदों पर सीधी भर्ती के लिए 8, 9 और 10 जून को परीक्षा आयोजित की गई थी. 

इस परीक्षा में 28 लाख 80 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 76 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने सफलता पाई है. सफल अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक (upcons2025.com) के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना परिणाम देख सकते हैं.

DV/PST और शारीरिक दक्षता परीक्षा का शेड्यूल

लिखित परीक्षा में सफल पाए गए अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होना प्रस्तावित है. जो अभ्यर्थी DV/PST प्रक्रिया में सफल होंगे, उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) सितंबर महीने में आयोजित की जाएगी. बोर्ड ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी जारी की है.

अंतिम चयन के बाद जारी होंगे अंक

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद ही अभ्यर्थियों के प्रसामान्यीकृत अंक (Normalized Marks) प्रदर्शित किए जाएंगे. अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाने वाले लिंक के जरिए अपने अंक देख सकेंगे, जिसकी प्रक्रिया की जानकारी यथासमय दे दी जाएगी. डिटेल्स  के लिए uppbpb.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *