अमेरिका में मिनियापोलिस शहर के डाउनटाउन इलाके में बुधवार दोपहर गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं. इनमें दो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं.
मिनियापोलिस पुलिस ने आम लोगों को घटनास्थल और आसपास के इलाके से दूर रहने की चेतावनी दी है. फिलहाल घायलों की कुल संख्या और उनकी हालत के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है.
मिनियापोलिस शहर अमेरिकी राज्य मिनेसोटा में है. वहां के गवर्नर टिम वॉल्ज ने सोशल मीडिया पर बताया कि राज्य के अधिकारी स्थानीय कानून-व्यवस्था एजेंसियों की मदद के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं.
उन्होंने कहा कि मिनियापोलिस में हमारे पड़ोसियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे कानून-प्रवर्तन अधिकारियों के प्रति आभारी वे हैं.
वहीं, अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के डायरेक्ट काश पटेल ने कहा कि FBI को मिनियापोलिस में हुई फायरिंग की जानकारी है. हमारे कर्मचारी घटनास्थल पर हैं. हम स्थानीय अधिकारियों की मदद के लिए हर जरूरी संसाधन उपलब्ध करा रहे हैं.
—- समाप्त —-
