US-Israel-Iran War LIVE: ट्रंप ने बढ़ाया सीजफायर… पर नाकेबंदी जारी, ईरान बोला- हारने वाला नहीं थोप सकता शर्तें – us iran israel war live donald trump extend ceasefire talks pakistan hormuz strait blockade middle east ntc ntyv


US‑Iran‑Israel War Live Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका-ईरान के बीच जारी सीजफायर को आगे बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि ये सीजफायर तब तक लागू रहे, जब तक ईरानी नेता प्रस्ताव पेश नहीं करते और चल रही बातचीत खत्म नहीं हो जाती. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरानी बंदरगाहों पर नेवी की नाकाबंदी जारी रहने की बातें कही हैं. ट्रंप ने साफ किया कि उन्होंने पाकिस्तान के अनुरोध पर सीजफायर को आगे बढ़ाया है. 

वहीं, ईरान के मुख्य वार्ताकार और संसदीय अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ के एक सलाहकार ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सीजफायर बढ़ाने का निर्णय संभावित अचानक हमले के लिए एक सोची-समझी रणनीति है. उन्होंने कहा कि हारने वाला पक्ष शर्तें नहीं थोप सकता. उन्होंने अमेरिकी नाकाबंदी का जवाब सैन्य कार्रवाई की मांग की है.

उधर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रपति ट्रंप के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने उम्मीद जताई की आने वाले दिनों में दोनों पक्ष युद्धविराम का पालन करेंगे और इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता के अगले दौर में एक व्यापक ‘शांति समझौते’ की दिशा में काम करेंगे.

इससे पहले इस्लामाबाद शांति वार्ता टलने के बाद ईरानी की समाचार एजेंसी ने दावा किया कि अगर अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध फिर से शुरू होता है तो ईरान ने अमेरिका को इस बार सरप्राइज देने के लिए पहले से ज्यादा तैयारियां कर रखी हैं. 

USA-ईरान से जुड़ी खबरों के लिए इस पेज पर बने रहें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *