अपर्णा यादव ने जलाया सपा और कांग्रेस का झंडा, बोलीं- महिला आरक्षण बिल का विरोध करने पर पार्टियां भी होंगी खत्म – Aparna Yadav burnt SP Congress flags lucknow women reservation bill ntc rmxk


लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन बिल गिरने पर विपक्ष के खिलाफ बीजेपी आक्रामक मूड में आ गई है. शनिवार से बीजेपी पूरे देश में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है. लखनऊ में देर रात उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव की अगुवाई में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया. 

रात में करीब 12 बजे अपर्णा यादव ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मिलाकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का झंडा जलाया. अपर्णा ने अटल जी का जिक्र करते हुए कहा, ‘काली रात है, सूरज उगेगा और फिर से कमल खिलेगा’.

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की तीखी आलोचना करते हुए अपर्णा ने कहा कि इन सभी विधर्मियों का झंडा जलेगा और ये पार्टियां भी खत्म होंगी. बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण संशोधन बिल को भारतीय नारी शक्ति की अस्मिता से जुड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि औरतों के अधिकारों का विरोध करने वालों को नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी.

उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे तत्वों को अपने कृत्यों का गंभीर परिणाम भुगतना होगा. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी भी की.

इससे पहले महिला आरक्षण संशोधन बिल लोकसभा में पारित नहीं होने पर बीजेपी महिला सांसदों ने शुक्रवार को मकर द्वार पर ‘कांग्रेस पार्टी हाय-हाय के नारे’ लगाए.  बीजेपी शनिवार से देशभर में कई प्रदर्शन आयोजित करने जा रही. इन प्रदर्शनों में एनडीए के सहयोगी दल भी हिस्सा लेंगे.

बता दें कि 131वां संविधान संशोधन बिल पारित कराने के लिए लोकसभा में दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी, लेकिन यह बिल जरूरी आंकड़े से 54 वोट पीछे रह गया. इस बिल पर कुल 528 वोट पड़े. इस संविधान संशोधन बिल पारित कराने के लिए सरकार को 352 वोट की जरूरत थी, लेकिन इसके पक्ष में 298 वोट और विपक्ष में 230 वोट पड़े.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *