‘अश्लीलता नहीं, निडरता से देते हैं जवाब’, ट्रंप के बयान पर ईरानी विदेश मंत्री का पलटवार – iran usa tension trump abbas araghchi west asia peace crisis ntc bktw


अमेरिका और ईरान के बीच शोर-शराबे के साथ इस्लामाबाद एमओयू हुआ था. इसके बाद लगा कि पश्चिम एशिया में स्थायी शांति की बहाली का रास्ता खुल गया है, लेकिन पिछले दो दिन में दोनों देश फिर से युद्ध के मैदान में आ डटे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस एमओयू को लेकर एक सवाल के जवाब में ईरानियों को घटिया और बीमार मानसिकता वाले लेग बताया था.

ट्रंप के इस बयान पर अब ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पलटवार किया है. ईरानी विदेश मंत्री ने कहा है कि ईरान की सभ्य और साहसी जनता के लिए अपमानजनक भाषा में संबोधन करने से उसकी महानता कम नहीं हो जाती. उन्होंने कहा है कि ईरानी अपनी सभ्यता, संस्कृति और मजबूत नैतिक मूल्यों के लिए जाने जाते हैं.

यह भी पढ़ें: अमेरिकी हमलों से दहला ईरान, चाबहार में ठप हुई बिजली आपूर्ति, बंदर अब्बास में तेज धमाके

अराघची ने आगे कहा कि हम अश्लीलता का जवाब अश्लीलता से नहीं, निडरता से देते हैं. अदम्य साहस और अपने कर्मों से देते हैं. इससे पहले, अराघची ने अमेरिका के साथ बढ़े ताजा तनाव के बीच कतर के विदेश मंत्री से फोन पर बात की. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची और कतर के विदेश मंत्री, दोनों ही नेताओं ने पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से रोकने के लिए संवाद और समन्वय जारी रखने की जरूरत पर जोर दिया.

यह भी पढ़ें: ‘ये बीमार लोग हैं, मुझे कोई डील नहीं करनी’, ईरान पर भड़क गए ट्रंप

ईरानियों पर ट्रंप ने क्या कहा था?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर की स्थिति को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा था कि मेरे हिसाब से यह खत्म हो चुका है. ईरानियों से कोई लेन-देन नहीं चाहता. वे घटिया और बीमार मानसिकता के लोग हैं, जिनकी अगुवाई बीमार मानसिकता वाले लोग करते हैं जो बहुत क्रूर और हिंसक हैं.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *