‘आज की रात’ गाने ने जीता नेशनल अवार्ड, अनुपमा के भाई ने किया कोरियोग्राफ – 72nd national award stree 2 song aaj ki raat wins best choreography vijay ganguly anupamaa rupali ganguly brother tmovj


शनिवार को 72वें नेशनल अवॉर्ड की घोषणा हुई, जिसमें हिंदी समेत कई रीजनल फिल्मों-कलाकारों को अपने बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया गया. इसमें साल 2024 में आई सभी फिल्मों को अवॉर्ड दिया गया, जिसमें राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत और यामी गौतम की आर्टिकल 370 को बेस्ट फीचर फिल्म कैटेगरी में अवॉर्ड मिला. वहीं तमन्ना भाटिया का सुपरहिट आइटम सॉन्ग ‘आज की रात’ ने भी बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए अवॉर्ड जीता. 

अनुपमा के भाई को मिला अवॉर्ड

फिल्म स्त्री 2 के गाने आज की रात को रूपाली गांगुली, जिन्हें टीवी पर अनुपमा के लिए जाना जाता है उनके भाई विजय गांगुली ने कोरियोग्राफ किया था. ये उनका पहला नेशनल अवॉर्ड है, जिसे पाकर उन्हें जरूर खुशी मिली होगी. ये गाना आज की रात साल 2024 का सबसे बड़ा गाना साबित हुआ था, जिसे मधुबंती बागची ने गाया था. 

विजय गांगुली आज की रात गाने के अलावा साल 2017 में आई रणबीर कपूर स्टारर जग्गा जासूस में भी ‘गलती से मिस्टेक’ गाने कोरियोग्राफ कर चुके हैं. उनकी जर्नी इस इंडस्ट्री में काफी पुरानी है. वो पिछले 20 साल से फिल्मों में कोरियोग्राफी कर रहे हैं. उन्हें अपनी कोरियोग्राफी के लिए उन्हें अभी तक कई अवॉर्ड्स मिले, मगर ‘आज की रात’ उनके करियर का वो गाना साबित हुआ जिसने उन्हें नेशनल अवॉर्ड जैसा प्रतिष्ठित सम्मान मिला. 

धुरंधर के लिए बटोर चुके हैं तारीफ

अनुपमा के भाई विजय गांगुली ने हाल ही में आई हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म धुरंधर के गाने शरारत को भी कोरियोग्राफ किया था. इस गाने को यूट्यूब पर काफी सुना गया. बाद में इंस्टाग्राम रील्स पर भी इसके स्टेप खूब कॉपी किए गए. विजय गांगुली का टैलेंट तब हर कोई देखकर हैरान रह गया था, खुद डायरेक्टर आदित्य धर ने भी उनकी जमकर तारीफ की थी. 

इसके बाद, उन्होंने पिछले महीने आई फिल्म कॉकटेल 2 के गाने ‘जग से लाज’ को भी कोरियोग्राफ किया था. अब नेशनल अवॉर्ड पाकर विजय गांगुली और उनका परिवार बहुत खुश होगा. सभी का रिएक्शन भी देखने लायक रहेगा. 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *