आसमान में सफेद धुएं का गुबार… बम बनाने वाले 5 टन विस्फोटक को अमेरिकी सेना ने क्यों किया नष्ट? – American Army blows up five tons of bomb making chemicals ntc rmxk


अमेरिकी सेना ने बुधवार को दक्षिण-पूर्वी आयोवा स्थित एक गोला-बारूद प्लांट में करीब पांच टन पुराने सैन्य विस्फोटकों को विस्फोट करके नष्ट कर दिया. इस दौरान जहरीले प्रदूषण की आशंका के चलते पहले ही आसपास के इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था.

विस्फोट के बाद सैकड़ों फीट ऊंचा सफेद धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया. कई किलोमीटर दूर से रिकॉर्ड किए गए वीडियो फुटेज में विस्फोट स्थल के ऊपर सफेद धुएं के दो गुबार उठते हुए दिखाई दिए, जो कुछ ही देर में तेजी से छंट गए.

इलाके में मौजूद स्थानीय पत्रकारों ने भी विस्फोट के दौरान जोरदार धमाके की आवाज सुनने की जानकारी दी. प्रशासन की ओर से घरों के अंदर रहने की चेतावनी के बावजूद कुछ लोग अपनी गाड़ियां पास की सड़कों पर रोककर विस्फोट देखने लगे.

यह धमाका  अमेरिका के आयोवा आर्मी एम्युनिशन प्लांट में किया गया. हालांकि सेना की इस कार्रवाई ने स्थानीय निवासियों के बीच चिंता और भय पैदा कर दिया था. लोगों को प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी खतरों की आशंका थी.

इन चिंताओं को दूर करते हुए अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने कहा था कि उनका लक्ष्य जहरीले रासायनिक पदार्थों का बिल्कुल भी रिसाव नहीं होने देना है. विस्फोट के दौरान यह सावधानी बरती गई कि लेड के जहरीले कण कहीं आसपास के इलाकों तक ना पहुंच जाएं.

नासा भी उपग्रह तस्वीरों के जरिए धुएं के गुबार पर नजर रख रहा है. इसके अलावा सरकारी एजेंसियां प्रदूषण के स्तर और पर्यावरण पर प्रभाव का आकलन कर रही हैं.

सेना द्वारा लेड एजाइड से भरे बंकरों में विस्फोट किए जाने के कुछ ही मिनट बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी रिएक्शन आया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘आयोवा से मिली शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, सेना की ओर से प्रदूषण को रोकने के लिए किए गए प्रयास उम्मीदों से कहीं अधिक सफल रहे हैं’.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *