इंदौर पुलिस ने हाथ-पैर पर फर्जी प्लास्टर बंधे आरोपियों का निकाला जुलूस, ऐसे खुली पोल
मध्यप्रदेश के इंदौर में एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर सवाल उठ रहे है. मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पकड़े गए आरोपियों का पुलिस ने इलाके में जुलूस निकाला था. इस दौरान आरोपियों के हाथ-पैर पर प्लास्टर बंधे हुए थे, जिससे ये संदेश जाए कि वे घायल हैं. हालांकि, जेल गेट पर पहुंचते ही पूरी सच्चाई सामने आ गई.
