‘ऋषभ पंत पर बोझ है कप्तानी’, LSG से बीच IPL कप्तान बदलने की मांग, आंकड़े भी पक्ष में – LSG change of captain rishabh pant to markram mid IPL 2026 know stats aksp


ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जॉयंट्स (LSG) IPL 2026 की अंक तालिका में आठ मैचों में सिर्फ दो जीत के साथ सबसे निचले पायदान पर है. लखनऊ की योजनाएं हर गेंद पर बदलती हैं. भूमिकाएं हर मैच में बदलती हैं. और जैसे ही दबाव आता है, फैसले बिखर जाते हैं. लखनऊ अब लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. ऐसे में अब ऋषभ पंत पर सवालों की बौछार हो रही है. उनकी कप्तानी पर भी संकट मंडरा रहा है.

क्या कप्तानी का दबाव महसूस कर रहे हैं ऋषभ पंत?

स्वाभाविक रूप से कप्तान को आलोचना झेलनी पड़ती है और यही हो रहा है. पूर्व IPL कोच वसीम जाफर ने खुलकर बदलाव का सुझाव दिया है. उनका मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के एडन मार्करम को कप्तान बनाया जाए ताकि पंत कप्तानी के बोझ से मुक्त हो सकें.

उन्होंने कहा, LSG इस समय पूरी तरह बिखरी हुई लगती है, यह समझना भी मुश्किल है कि उनसे क्या उम्मीद की जाए. अगर मैं उस डगआउट में होता, तो सबसे पहले एडेन मार्करम को कप्तान बनाता. मैं मार्करम और मिचेल मार्श से ओपनिंग कराता. नंबर तीन पर Nicholas Pooran, फिर नंबर चार पर ऋषभ पंत और पांच पर आयुष बदोनी. 

यह भी पढ़ें: 48 करोड़ का दांव बेकार? LSG के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बने पंत और पूरन, देखें आंकड़े

इसके बाद जाफर ने एक महत्वपूर्ण बात कही कि कप्तानी पंत पर बोझ बन रही है. IPL 2025 में भी यही देखा गया था, जहां उन्होंने पहले 12 पारियों में सिर्फ 151 रन बनाए थे. इस साल भी उन्होंने बल्ले से सिर्फ एक मैच जिताया है, जबकि 27 करोड़ रुपये में खरीदे गए खिलाड़ी से ज्यादा उम्मीदें थीं.

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी को सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर खेलना चाहिए. जब आप उसे आज़ाद करते हैं और कहते हैं कि जाओ और मैच जिताओ, तब उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आता है. उस पर कप्तानी का बोझ मत डालिए. मुझे लगता है एडेन मार्करम बेहतर कप्तान हैं.

यह भी पढ़ें: KKR vs LSG Super Over: सुनील नरेन का मैज‍िक, रिंकू स‍िंह का फ‍िन‍िश… सुपर ओवर में ऐसे हुआ लखनऊ संग ‘खेला’

ऋषभ पंत की कप्तानी का रिकॉर्ड

ओवरऑल: 65 मैच, 31 जीत, 32 हार, 2 टाई
LSG के साथ: 22 मैच, 8 जीत, 13 हार, 1 टाई

आईपीएल में ऋषभ पंत का रिकॉर्ड

कप्तान के बिना: 68 पारियां, 2079 रन, औसत 35.23, स्ट्राइक रेट 151.97
कप्तान के रूप में: 63 पारियां, 1663 रन, औसत 31.98, स्ट्राइक रेट 139.98

बल्लेबाज के रूप में पंत समस्या नहीं हैं. वह लीग के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक हैं, जो 20 गेंदों में मैच जिता सकते हैं. लेकिन कप्तानी के साथ उनका प्रदर्शन गिरता है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *