कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का कॉमेडियन्स पर फूटा गुस्सा, बोले- देश में फूहड़ता चल रही, कोई रोकने वाला नहीं – Aniruddhacharya Reaction On 370 Biryani Controversy Pranit More himanshu jangra tmovg


पिछले कुछ दिनों में कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में ‘370 की बिरयानी’ वाली बात पर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ है. 23 साल के हिमांशु जांगड़ा ने कहा था कि वह एक लड़की के साथ डेट पर गए थे, जहां उन्होंने बिरयानी की एक प्लेट के लिए ₹370 खर्च किए थे, और इसलिए उन्हें अपने इस खर्च का रिटर्न मिलना चाहिए था. अब इस पूरे  विवाद पर  कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने इस पूरे मामले पर अपना रिएक्शन दिया है.

कॉमेडी के नाम पर परोसी जा रही फूहड़ता
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने इस पूरे मामले पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि आजकल कॉमेडी के नाम पर समाज में गलत बातें फैलाई जा रही हैं. उन्होंने वीडियो का जिक्र करते हुए कहा, ‘एक नौजवान ने खुलेआम बोल दिया कि मैंने ₹370 की बिरयानी खिलाई है तो मैं उसकी वसूली करूंगा. जब ऐसी फूहड़ कॉमेडी हमारे समाज में परोसी जाएगी, तो हमारे देश के नौजवानों पर इसका क्या असर पड़ेगा? युवा सोचने लगेंगे कि ₹370 की बिरयानी खिलाकर किसी लड़की से उस पैसे को कैसे वसूला जाए.’

चरित्र के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश
अनिरुद्धाचार्य महाराज ने इस बात पर जोर दिया कि यह मामला सिर्फ पैसों का नहीं, बल्कि मानसिकता का है. उन्होंने आगे कहा, ‘वह लड़का ₹370 वसूलने के बहाने उस लड़की के साथ रेप करना चाहता है, उसके चरित्र के साथ खेलना चाहता है. मैं पूछना चाहता हूं कि क्या इस तरह की घटिया मानसिकता हमारे देश और समाज के लिए सही है? बिल्कुल नहीं. लेकिन दुख की बात यह है कि कॉमेडी के नाम पर चल रही इस फूहड़ता को रोकने वाला कोई नहीं है.’

मीडिया के रवैये पर उठाए सवाल
महाराज ने इस मामले में मीडिया की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, ‘जब हम संत समाज के लोग समाज को सुधारने के लिए मर्यादा में रहने की बात करते हैं, तो भारत की मीडिया हमारे पीछे पड़ जाती है. हमें गलत ठहराया जाता है और पूछा जाता है कि आप ऐसा कैसे बोल सकते हैं. लेकिन जो लड़का खुलेआम ₹370 की बिरयानी के बदले लड़की के चरित्र को वसूलने की बात कर रहा है, उस पर मीडिया कुछ नहीं बोल रही है.’

गालियां सुनकर भी धर्म की सेवा जारी रहेगी
अपने बयान के आखिरी में अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि संत हमेशा समाज और देश का भला चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘संत तो देश के शुभचिंतक हैं. मीडिया हमें चाहे कितनी भी गालियां दे या हमारे बारे में कुछ भी दिखाए, हम गालियां सुनने के बाद भी चुप नहीं बैठेंगे. हम अपने धर्म की सेवा और समाज को जागरूक करने का काम इसी तरह पूरी निष्ठा के साथ करते रहेंगे.’

महाराष्ट्र-हरियाणा में FIR दर्ज
वहीं बीते दिनों गुरुग्राम पुलिस ने स्टैंड अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे और वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने राष्ट्रीय महिला आयोग की शिकायत पर केस दर्ज किया है. इससे पहले महाराष्ट्र में भी प्रणीत मोरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *