इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. मेहंदी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरों में दोनों का रोमांटिक अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है. कहीं सरगुन पति रवि की आंखों में देखकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं, तो कहीं रवि उन्हें बांहों में भरकर गाल पर किस करते दिख रहे हैं. हालांकि, इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान सरगुन के खूबसूरत ग्रीन एथनिक लुक ने खींचा है. उनका अंदाज इतना दिलकश है कि नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है.
