ग्रेटर नोएडा की बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित गोल्फ होम सोसाइटी में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. कंस्ट्रक्शन के दौरान शटरिंग गिरने से दो मजदूर 14वीं मंजिल से नीचे जा गिरे. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में गर्ल्स स्कूल के हॉस्टल में लगी भीषण आग, फर्नीचर-कागजात राख
सेफ्टी सिस्टम पर उठे सवाल
निर्माण स्थल पर हुए इस हादसे के बाद वहां मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कंस्ट्रक्शन साइट पर सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं.
मामले में पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लिया है. हादसे से जुड़े तमाम पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
—- समाप्त —-
