केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की दिल्ली AIIMS में एंजियोप्लास्टी हुई है, 17 अगस्त को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने इसको किया है. फिलहाल जेपी नड्डा की हालत स्थिर है. नड्डा को कुछ दिनों पहले दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था. बीते दिनों उनकी एंजियोग्राफी हुई थी. इसके बाद डॉक्टरों ने अब एंजियोप्लास्टी की है. वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं.
दिल्ली एम्स ने यह जानकारी साझा की है. एम्स ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा की एंजियोप्लास्टी हुई है. इसमें हार्ट की तंग या बंद नसों को चौड़ा करने के लिए किया जाता है, इसमें एक पतली ट्यूब (कैथेटर) और गुब्बारे का उपयोग किया जाता है. हार्ट में स्टेंट’ डालकर नसों के ब्लॉकेज को खत्म किया जाता है.
—- समाप्त —-
