Headlines

ज्यादा सैलरी जाल है… शख्स ने आखिर क्यों कहा ऐसा? 1.5 से 2 लाख के वेतन को बताया ‘बहुत’    – man says 1.5 to 2 lakh enough for comfortable life in india ngix 


सोशल मीडिया पर एक मोहित तलरेजा नाम के एक कर्मचारी का पोस्ट वायरल हो गया है, जिसमें वह कहता है कि भारतीय शहरों में रहने वाले प्रोफेशनल्स के लिए ₹1.5 लाख से ₹2 लाख प्रति माह की सैलरी एक अच्छा और पर्याप्त वित्तीय स्तर माना जा सकता है, जिसने यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित कर लिया है. उनका कहना है कि इस आय तक पहुंचने के बाद लगातार ज्यादा कमाने की कोशिश हमेशा फायदेमंद नहीं होती. ज्यादा सैलरी के पीछे भागने वाले लोगों के बीच स्वास्थ्य, परिवार के साथ समय और जीवन के दूसरे महत्वपूर्ण पहलुओं पर बुरा असर पड़ सकता है. इसके बाद से सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है.

1.5 लाख से 2 लाख है काफी

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंटाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि भारत में हर महीने 1.5 से 2 लाख रुपये की आय को अपना लक्ष्य बनाना चाहिए. आप किस उम्र तक इस लक्ष्य तक पहुंचते हैं, यह आप पर निर्भर करता है. लेकिन अगर आप किसी शहर में काम कर रहे हैं, तो इतनी धनराशि एक अच्छे परिवार का भरण-पोषण करने और आरामदायक लाइफस्टाइल के लिए पर्याप्त है. उन्होंने तर्क दिया कि एक निश्चित सीमा से आगे, लगातार अधिक सैलरी की उम्मीद करने वाले लोगों की पर्सनल लाइफ पर बुरा असर पड़ सकता है. 

जितनी ज्यादा सैलरी, उतना बलिदान 

तलरेजा ने यह भी तर्क दिया है कि जितना ज्यादा सैलरी पाने और करियर में ऊपर जाने की कोशिश करेंगे, उतने ही ज्यादा त्याग करने पड़ सकते हैं. इसका असर जीवन के दूसरे हिस्सों पर पड़ सकता है और स्वास्थ्य, परिवार और निजी समय के लिए कम समय बच सकता है. उनकी सलाह है कि अपनी मनचाही आय सीमा (₹1.5–2 लाख प्रति माह) तक जितनी जल्दी हो सके पहुंचने की कोशिश करें. इसके बाद करियर को अपनी गति से आगे बढ़ने दें और स्वास्थ्य, परिवार, शिक्षा और नई चीजें सीखने जैसी चीजों के लिए ज्यादा समय दें. 

जाल है ज्यादा सैलरी 

तलरेजा का कहना है कि लगातार ज्यादा सैलरी पाने की कोशिश करने से व्यक्ति अपना निजी समय और जीवन की संतुष्टि को खो देता है. उनके अनुसार केवल ज्यादा पैसे के लिए लगातार अपना समय नौकरी में लगाना और किसी दूसरी कंपनी या व्यक्ति को ज्यादा अमीर बनाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करना लंबे समय में खुशी नहीं देता. उनका सुझाव है कि नौकरी के साथ-साथ अपनी पढ़ाई और नई चीजें सीखने पर ध्यान दें या कमाई का कोई अतिरिक्त स्रोत बनाएं. इससे व्यक्ति को ज्यादा संतुष्टि मिल सकती है. 

क्या है लोगों का कहना ? 

इस पोस्ट ने यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित किया है. इतना ही नहीं उन्होंने अपने विचार को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. एक यूजर ने लिखा कि यह बात समझ में आती है. वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि अधिक सैलरी ज्यादा दबाव.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *