बिजनौर के नहटौर में एक घर के टॉयलेट में अचानक जहरीला सांप निकल आने से परिवार में हड़कंप मच गया. मोहल्ला जोशियान में सौरभ जोशी के घर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बच्ची टॉयलेट करने के लिए वॉशरूम पहुंची. जैसे ही बच्ची की नजर टॉयलेट के बीचों-बीच बैठे सांप पर पड़ी, वह डर के मारे चिल्ला उठी.
बच्ची की चीख सुनकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए. सांप को देखते ही सभी के होश उड़ गए. बताया गया कि सांप टॉयलेट से निकलकर वॉश बेसिन के पीछे जाकर छिप गया. इसके बाद परिवार के लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश करने के बजाय सर्प मित्र से मदद लेने का फैसला किया.
सर्प मित्र को फोन कर बुलाया
परिवार ने सर्प मित्र बी-भास्कर को फोन कर घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और घर में छिपे सांप की तलाश शुरू की. काफी सावधानी के बाद सर्प मित्र ने वॉश बेसिन के पीछे छिपे सांप को बाहर निकाला.
रेस्क्यू के दौरान सामने आया कि घर में निकला सांप Common Krait था. यह सांप जहरीली प्रजातियों में शामिल माना जाता है, इसलिए परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली कि समय रहते सांप को सुरक्षित तरीके से घर से बाहर निकाल लिया गया. देखें VIDEO:-
बच्ची की नजर नहीं पड़ती तो हो सकता था बड़ा खतरा
घटना के दौरान सबसे ज्यादा डराने वाली बात यह रही कि सांप टॉयलेट के बीचों-बीच बैठा था और उसी समय बच्ची वॉशरूम पहुंची थी. अगर बच्ची की नजर सांप पर नहीं पड़ती और वह अनजाने में उसके करीब चली जाती, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी.
सर्प मित्र बी-भास्कर ने सांप का सफल रेस्क्यू कर उसे घर से बाहर निकाला. सांप के बाहर निकलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली. घटना के बाद से मोहल्ले में भी सांप को लेकर चर्चा बनी हुई है.
—- समाप्त —-
