दिल्ली पुलिस के साथ सड़कों पर पैदल गश्त पर निकलीं मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, देखें Video
आशियाई खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली मशहूर भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने दिल्ली पुलिस के एक विशेष अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज कराई है. वह कल देर शाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में दिल्ली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे महिला सुरक्षा अभियान का हिस्सा बनीं. इस दौरान लवलीना ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ कदम से कदम मिलाकर सड़कों पर पैदल गश्त की. इस खास पहल में शामिल होने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपने अनुभव साझा किए.
