दिल्ली में ‘मौत की इमारत’ का मालिक हरिराम फरार, पुलिस ने गुरुग्राम समेत कई जगह मारे छापे – delhi satya niketan building collapsed owner absconded police raid ntc drmt


दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए इमारत हादसे के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. हादसे के लिए जिम्मेदार और फरार चल रहे बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल को दबोचने के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं.

हादसे के तुरंत बाद जब पुलिस आरोपी हरिराम बंसल के घर पहुंची, तो वो वहां नहीं मिला. वो अपना घर छोड़कर फरार हो चुका है. ऐसे में दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम समेत दिल्ली-एनसीआर में कई संभावित ठिकानों पर रेड मारी है. 

पुलिस को शक है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए हरिराम किसी सुरक्षित लोकेशन पर छिपा हुआ है. आरोपी तक पहुंचने के लिए दिल्ली पुलिस की टीमों ने उसके रिश्तेदारों और करीबियों के ठिकानों पर भी दबिश देनी शुरू कर दी है. साउथ कैंपस थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बिना सुरक्षा मानकों के चल रहा था रेनोवेशन का काम

पुलिस और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर रेनोवेशन का काम चल रहा था. आरोप है कि बिना किसी सुरक्षा मानकों का ध्यान रखे पिलर और दीवारों के साथ छेड़छाड़ की जा रही थी. इसके कारण पूरी इमारत का ढांचा बेहद कमजोर हो गया और वो अचानक भरभराकर गिर गई.

इस हादसे को लेकर दिल्ली पुलिस के साउथ कैंपस थाने में इमारत के मालिक हरिराम और दूसरे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें: LIVE: गेट के पास बैठा था शख्स, तभी गिरी बिल्डिंग… दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे का 20 सेकंड का CCTV फुटेज आया सामने

अब तक 6 की मौत, 11 घायल

बता दें कि इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है और 11 लोग घायल हुए हैं. घायलों का AIIMS में इलाज चल रहा है. वहीं, मौके पर अब भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मलबे में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है.

घटनास्थल के ड्रोन विजुअल्स भी सामने आए हैं जिसमें देखा जा सकता है कि जेसीबी की मदद से रेस्क्यू टीमें मलबा हाने में जुटी हैं.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *