नवरात्रि से पहले Nissan का बड़ा ऐलान, 1.15 लाख तक सस्ते में मिलेंगी SUV और 7-सीटर कार – nissan navratri discount offers magnite tekna gravity auam


नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो त्योहारी सीजन की शुरुआत होने वाली है. नवरात्रि के मौके पर कंपनियां कई तरह के ऑफर्स देती हैं, जो आपकी बड़ी बचत करवा सकते हैं. निसान इंडिया ने नवरात्रि से पहले फेस्टिव ऑफरों का ऐलान कर दिया है. इसका फायदा उठाकर आप कंपनी की कारों पर 1.15 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं. 

निसान मैग्नाइट, टेकटॉन और ग्रेवाइट पर कंपनी डिस्काउंट ऑफर और दूसरे बेनिफिट्स दे रही है. इन कारों पर कैश बेनिफिट्स के साथ ऐश्योर्ड रिवॉर्ड और ओनरशिप सर्विस पैकेज जैसे बेनिफिट्स मिल रहे हैं. ये सभी ऑफर्स स्टॉक बचे रहने तक लागू रहेंगे. आइए जानते हैं इन ऑफर्स की डिटेल्स. 

कितना मिलेगा फायदा?

इस कैम्पेन के तहत निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) पर 1.11 लाख रुपये तक का बेनिफिट मिल रहा है. इस कार की कीमत 5.69 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. ये कार सीएनजी ऑप्शन में भी उपलब्ध होगी. ध्यान रखें कि डिस्काउंट ऑफर और बेनिफिट्स वेरिएंट्स के आधार पर अलग-अलग हैं.  

वहीं ब्रांड की मिड साइज एसयूवी की बात करें, तो टेकटॉन पर भी डिस्काउंट मिल रहा है. जुलाई में लॉन्च हुई इस एसयूवी को आप सस्ते में खरीद सकते हैं. निसान टेकटॉन (Nissan Tekton) की कीमतें 10.49 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. कार पर 1.15 लाख रुपये तक का मैक्सिमम फेस्टिवल ऑफर मिल रहा है. 

यह भी पढ़ें: एक SUV लॉन्च और 147 परसेंट बढ़ गई की सेल, Nissan की बदलने लगी सूरत

वहीं निसान की 7-सीटर कार की बात करें, तो इसे भी डिस्काउंट पर आप खरीद सकते हैं. हम बात कर रहे हैं निसान ग्रेवाइट की, जो 5.73 लाख रुपये की शुरुआत एक्स-शोरूम कीमत पर आती है. इस कार पर 60 हजार रुपये तक के ऑफर मिल रहे हैं. ये कार भी सीएनजी वेरिएंट में आती है. 

इस बात का रखें ध्यान

इन ऑफर्स में कैश या एक्सेसरीज, स्पेशन नवरात्रि ऑफर और एक्सचेंज बोनस सभी शामिल हैं. ध्यान रखें कि निसान, डैटसन और रेनो की कार पर एक्सचेंज बोनस ज्यादा मिलेगा. जबकि दूसरे ब्रांड्स की कारों पर ऑफर कम है. ये सभी ऑफर्स 15 अक्टूबर तक के लिए हैं. साथ ही अलग-अलग शहरों में मिल रहे बेनिफिट्स में अंतर हो सकता है. कैश और डिस्काउंट बेनिफिट्स के साथ निसान सर्विस एक्सटेंशन भी ऑफर कर रही है.

यह भी पढ़ें: Nissan Tekton के माइलेज का खुलासा, 1 लीटर पेट्रोल में चलेगी इतने किलोमीटर

निसान सर्विस प्रॉमिस पैकेज ऑफर कर रही है, जिसके तहत कार की ओवर-ऑल ओनरशिप कॉस्ट कम हो सकती है. इसमें तीन साल की कॉम्प्लिमेंटरी स्टैंडर्ड वारंटी के साथ तीन साल का रोडसाइड असिस्टेंट मिलेगा. साथ ही तीन साल का प्री-पेड मेंटेनेंस प्रोग्राम कंपनी ऑफर कर रही है. कंज्यूमर्स 10 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी ऑफर कर रही है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *