न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में चाकूबाजी… महिला ने 2 लोगों पर किया हमला, पुलिस की गोली से हमलावर की मौत – times square knife attack woman stabs two police firing ntc agkp


अमेरिका के न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर में सोमवार को एक महिला ने चाकू से दो लोगों पर हमला कर दिया. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. न्यूयॉर्क पुलिस ने बाद में महिला को गोली मारकर ढेर कर दिया. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक यह पूरी घटना भीड़भाड़ वाले टाइम्स स्क्वायर इलाके में हुई, जहां उस समय बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में महिला गुलाबी शर्ट और जींस पहने नजर आ रही है. वीडियो में वह हाथ में दो चाकू लेकर पुलिस अधिकारियों के सामने खड़ी दिख रही है, जबकि आसपास लोगों की भीड़ जमा है. इसी दौरान कई गोलियों की आवाज सुनाई दी और महिला जमीन पर गिर गई.

पुलिस के मुताबिक शाम करीब 4 बजकर 36 मिनट पर महिला ने वेस्ट 42वीं स्ट्रीट और सातवें एवेन्यू के पास एक पुरुष और एक महिला पर चाकू से हमला किया. हमले के बाद वह मौके से भाग निकली और पास ही एनवाईपीडी के एक सब-स्टेशन के नजदीक पुलिस के सामने आ गई. यहां उसने चाकू फेंकने से इनकार कर दिया और पुलिस की तरफ बढ़ती रही.

पुलिस ने बताया कि पहले टेजर का इस्तेमाल किया गया, लेकिन महिला ने उसे हटा दिया और चाकू लेकर आगे बढ़ती रही. इसके बाद अधिकारियों ने गोली चलाई, जिसमें महिला घायल हो गई. उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हमले में घायल महिला की भी मौत हो गई, जबकि पुरुष पीड़ित की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है.

पुलिस का कहना है कि शुरुआत में इसे लूट की कोशिश माना गया था, लेकिन अब अधिकारियों का मानना है कि हमले के पीछे कोई साफ मकसद नहीं था. फिलहाल इसे आतंकी घटना नहीं माना जा रहा है और पुलिस इसे रैंडम हमला बता रही है. पुलिस ने मौके से दोनों चाकू बरामद कर लिए हैं और मामले की जांच जारी है. इस दौरान टाइम्स स्क्वायर के कुछ हिस्सों में आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *