पाकिस्तान: बलूचिस्तान की कोयला खदान में बड़ा धमाका, 11 मजदूरों की मौत, 25 लापता – pakistan balochistan coal mine explosion miners death missing rescue operation ntc drmt


पाकिस्तान के बलूचिस्तान में गुरुवार बड़ा हादसा हो गया. यहां एक कोयला खदान में भीषण विस्फोट हो गया जिसके कारण खदान का बड़ा हिस्सा ढह गया. इस हादसे में कम से कम 11 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों मजदूर जमीन के नीचे फंस गए हैं और लापता हैं.

ये धमाका बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के पास स्थित सुरांज के दूरदराज वाले इलाके में हुआ. बलूचिस्तान के खान और खनिज विकास मंत्री शोएब नोशेरवानी ने न्यूज एजेंसी रायटर्स को बताया कि जिस समय खदान में धमाका हुआ, उस ढहे हुए हिस्से में कुल 36 मजदूर काम कर रहे थे.

धमाके के बाद मौके से 11 मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि गुरुवार देर रात तक 25 मजदूर लापता थे.

4,000 फीट की गहराई में राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं. चीफ इंस्पेक्टर ऑफ माइंस मोहम्मद आतिफ ने बताया कि बचाव अभियान जमीन से लगभग 4,000 फीट (1,219 मीटर) की भारी गहराई में चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: चिंगारी उठी, लाइट गई फिर जोरदार धमाका… बैंकॉक पब अग्निकांड में 27 की मौत

जमीन के काफी अंदर होने और जहरीली गैसों के खतरे की वजह से राहत कार्य में रेस्क्यू टीमों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लापता खनिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कोशिशें की जा रही हैं.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *