पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का किया पर्दाफाश, 4 महिलाएं गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और लूट करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस गिरोह की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक पुरुष आरोपी अभी फरार है. पुलिस के मुताबिक यह गिरोह लोगों को शादी का झांसा देकर उनसे नकदी और जेवरात ठगता था. मामला सिंदुरिया थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने चिउटहा बाजार के पास से इस कथित लुटेरी दुल्हन गिरोह की चार महिला आरोपितों को दबोच लिया. गिरफ्तार महिलाओं के पास से 39 हजार 500 रुपये नकद, चांदी की पायल और मंगलसूत्र बरामद किया गया है. पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एटा निवासी रंजीत चौहान ने सिंदुरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में उन्होंने बताया कि जितेंद्र नामक व्यक्ति और चार महिलाओं ने सुनियोजित तरीके से उनकी शादी अंजलिका नाम की महिला से तय कराई थी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *