बिहार: पहले बेटा, फिर बहू और अब 70 साल की दादी… 5 साल के भीतर एक परिवार के 3 लोगों की हत्या – muzaffarpur third murder in same family elderly woman shot dead lcln


बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक ही परिवार से जुड़ी तीसरी हत्या ने पुलिस और ग्रामीणों को हैरान कर दिया है. पानापुर ओपी थाना क्षेत्र के रमतोहमा गांव में शनिवार देर रात 70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

मृतका की पहचान बलदेव पंडित की पत्नी मरछिया देवी (70) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि देर रात अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी ईस्ट-1 अलय वत्स, ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है.

एक ही परिवार में 5 साल में तीसरी हत्या
पुलिस जांच में सामने आया है कि इसी परिवार में पहले भी दो हत्याएं हो चुकी हैं.
जनवरी 2021 में परिवार के सदस्य रामेश्वर पंडित की हत्या हुई थी.
दिसंबर 2023 में मरछिया देवी के पोते की पत्नी सुनीता देवी की हत्या कर दी गई थी.
अब जून 2026 में मरछिया देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
लगातार हो रही हत्याओं ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है.

SIT करेगी जांच
एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हत्या अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई है. मामले के खुलासे और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई… पिता-भाई समेत मुखिया पर भी केस, 3 FIR दर्ज

पुलिस के अनुसार, अभी तक किसी स्पष्ट पारिवारिक, व्यक्तिगत या जमीन विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में जांच एजेंसियां इस संभावना पर भी काम कर रही हैं कि कोई सिरफिरा या सिलसिलेवार अपराधी इन घटनाओं को अंजाम दे रहा हो.

हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा. फिलहाल SIT टीम हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है. वहीं, गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है. 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *