भारत मंडपम से NDA सांसदों की बाइक रैली, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा
दिल्ली में भारत मंडपम से सभी NDA सांसद तिरंगा बाइक रैली करने जा रहे हैं. हर घर तिरंगा अभियान के तहत सांसद ये रैली कर रहे हैं. भारत मंडपम से रैली की शुरूआत हो रही है और नेशनल स्टेडियम तक सांसद जाएंगे. सांसदों का ये अभियान हर घर तिरंगा अभियान का ही हिस्सा है. NDA सांसदों की ये तिरंगा बाइक रैली मंगल मिलन कार्यक्रम के बाद हो रहा है, जिसमें पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने तिरंगा लहराया.
