मंदिर के पास साधु की बेरहमी से हत्या, ईंट से कूचकर उतारा मौत के घाट… आरोपी गब्बर गिरफ्तार – etah sadhu murder temple brick attack accused arrested lclcn


उत्तर प्रदेश के एटा जिले में थाना निधौली कलां क्षेत्र के लालपुर गांव में मंदिर के पास एक साधु की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई. अज्ञात हमलावर ने साधु पर ईंट से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. एटा के एसएसपी और एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया.

यह भी पढ़ें: एटा: नहर में मिली देवर और भाभी की लाश, दोनों के हाथ थे बंधे, परिवार ने जताई ये आशंका

जांच टीमों ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने मृतक साधु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपी की पहचान गब्बर उर्फ संदीप के रूप में हुई है.

पुलिस ने आरोपी गब्बर उर्फ संदीप को पकड़ा

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है. जांच अधिकारी हत्या के पीछे की वजह और वारदात से जुड़े घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटे हैं. फिलहाल हत्या का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी अर्धविक्षिप्त है. पुलिस के अनुसार भी पकड़ा गया आरोपी मानसिक रूप से पीड़ित बताया जा रहा है. हालांकि, उसकी स्थिति और हत्या में उसकी भूमिका को लेकर पुलिस की जांच जारी है. पुलिस पूछताछ के आधार पर घटना की वास्तविक वजह पता लगाने का प्रयास कर रही है.

घटना के बाद गांव में भी पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है. अधिकारी मामले से जुड़े साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में हैं. एएसपी श्वेताभ पाण्डेय ने कहा है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

हत्या की वजह जानने में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और फॉरेंसिक जांच के आधार पर पूरे मामले को समझने की कोशिश की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि साधु की हत्या किस परिस्थिति में हुई और वारदात के पीछे आरोपी का क्या मकसद था.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के सभी पहलुओं को देखा जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उससे लगातार पूछताछ चल रही है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *