यूपी के मिर्जापुर जिले में बुधवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से बोलेरो, कार और एक कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में 11 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि टक्कर लगते ही बोलेरो में भीषण आग लग गई, जिसके उसमें सवार यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और सभी जिंदा जल गए. पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और सभी 11 मौतों की आधिकारिक पुष्टि की. पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत कार्य के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं.
—- समाप्त —-
