Headlines

मीडिया से बातचीत से पहले अभिजीत दिपके की तबीयत बिगड़ी, उल्टी होने के बाद लौटे घर – cjp founder abhijeet dipke health condition chhatrapati sambhajinagar ntc agkp


महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक बड़ी खबर सामने आई है. कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके की तबीयत अचानक बिगड़ गई. वे मीडिया से बात करने के लिए अपने घर से बाहर आए थे, लेकिन इसी दौरान उन्हें उल्टी हुई और उनकी हालत खराब हो गई. इसके बाद वे बिना किसी से बात किए वापस अपने घर लौट गए. फिलहाल डॉक्टर उनके घर पहुंचकर उनकी सेहत की जांच कर रहे हैं.

घटना छत्रपति संभाजीनगर की है, जहां अभिजीत दिपके अपने घर के बाहर मीडिया से मुलाकात करने वाले थे. वे नियमित तौर पर पत्रकारों से बातचीत करते रहे हैं, इसलिए इस बार भी लोग उनके बयान का इंतजार कर रहे थे. लेकिन जैसे ही वे घर से नीचे उतरे, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. उन्हें उल्टी की शिकायत हुई, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए.

तबीयत बिगड़ने के बाद अभिजीत दिपके ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और सीधे अपने घर के अंदर चले गए. उनके समर्थकों और परिवार वालों ने तुरंत डॉक्टरों को बुलाया. अब डॉक्टर उनके घर पर मौजूद हैं और उनकी सेहत की पूरी जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनकी तबीयत अचानक क्यों बिगड़ी.

फिलहाल इस बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर उनकी तबीयत खराब होने की असली वजह क्या है. डॉक्टरों की जांच पूरी होने के बाद ही उनकी सेहत को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी. बता दें कि दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हाल में ही वो टाइफाइड से पीड़ित हुए थे.

इस बीच उनके समर्थकों में चिंता का माहौल है और सभी की निगाहें डॉक्टरों की रिपोर्ट पर टिकी हैं. जैसे ही डॉक्टरों की जांच पूरी होगी, उनकी सेहत से जुड़ी आगे की जानकारी सामने आ सकेगी.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *