मुंबई: गणेश आगमन के दौरान भारी प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल – mumbai bhuleshwar ganesh idol accident dead injured ntc dhrj


मुंबई में गणेशोत्सव की तैयारियों के बीच भुलेश्वर इलाके में बड़ा हादसा हो गया. गणेश आगमन के दौरान ‘भुलेश्वर चा राजा’ की भारी प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं. घायलों में 5 और 7 साल की दो बच्चियां भी शामिल हैं.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, घटना भुलेश्वर के बलराम मर्चेंट रोड पर हुई. यहां ‘भुलेश्वर चा राजा’ की गणेश प्रतिमा आगमन जुलूस में लाई जा रही थी. इसी दौरान प्रतिमा गिर गई. हादसे में वहां मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आ गए. घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

दो लोगों की मौत

हादसे में संकेत नेवशे (33) और बृजेश हेमंत जोशी (30) की मौत हो गई. दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जबकि पांच लोग घायल हुए हैं. जिनमें 5 साल की लावण्या गनेर और 7 साल की दिव्या गनेर शामिल हैं. सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

मुंबई में गणेशोत्सव की तैयारियां तेज

यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब मुंबई में गणेशोत्सव की तैयारियां चल रही हैं. इस साल सार्वजनिक गणेश मंडलों की संख्या भी बड़ी है. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, BMC को पंडाल लगाने के लिए 3,767 आवेदन मिले थे, जिनमें से 2,729 को मंजूरी दी गई थी. साल 2022 में 3,487 आवेदन आए थे और 2,417 मंडलों को अनुमति मिली थी. इस साल गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को मनाई जाएगी.

भुलेश्वर में हुआ हादसा गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान हुआ. हादसे में दो लोगों की मौत के साथ पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो छोटी बच्चियां भी शामिल हैं. फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

—- समाप्त —-





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *