मुस्कान मर्डर केस में आरोपी इमरान का एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली – muskan murder case imran encounter delhi police tilak nagar student ntc amkr


दिल्ली के तिलक नगर में 21 साल की छात्रा और पार्ट-टाइम मॉडल मुस्कान की घर में हत्या कर दी गई थी. वारदात के बाद से ही आरोपी इमरान फरार चल रहा था. अब पश्चिमी दिल्ली पुलिस और आरोपी इमरान के बीच एनकाउंटर की जानकारी मिली है. इस दौरान इमरान के दोनों पैरों में गोली लगी है. इमरान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

बताया जा रहा है कि मुस्कान और इमरान एक-दूसरे को एक साल से ज्यादा समय से जानते थे. जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध भी थे.

हालांकि पिछले कुछ महीनों में दोनों के रिश्ते में दूरी आने लगी थी. बताया जा रहा है कि मुस्कान अब इमरान से दूरी बनाना चाहती थी और उससे किसी तरह का संबंध नहीं रखना चाहती थी.

सूत्रों के मुताबिक इमरान लगातार मुस्कान से रिश्ते को फिर से ठीक करने की कोशिश कर रहा था. इस बीच उसे शक होने लगा कि मुस्कान किसी और को देखने लगी है. दोनों के बीच विवाद और टकराव बढ़ने लगा.

यह भी पढ़ें: ‘सबकी जान खतरे में है…’, नेपाल की तबाही के बीच भोपाल से आई चिंताजनक खबर, पहाड़ पर छिपे एक परिवार के चार लोग

जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात से कुछ दिन पहले दोनों की एक रेस्टोरेंट में मुलाकात हुई थी, जहां उनके बीच बातचीत हुई.

कहा जा रहा है कि इमरान को जब पता चला कि मुस्कान अपने घर में अकेली है. आरोप है कि इसके बाद वह उसे लेकर सामना करने के इरादे से उसके घर पहुंचा और दोनों के बीच विवाद हुआ. शुरुआती जानकारी के अनुसार विवाद के दौरान मुस्कान की हत्या कर दी गई.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *