‘ये न्याय की तरफ पहला कदम’, पैलेट गन मामले में FIR पर बोले राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मांग पर पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई. साहिल लोचब की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की. FIR की कॉपी लेकर थाने से बाहर निकले कांग्रेस सांसद ने कहा कि ये न्याय की ओर पहला कदम है. राहुल ने कहा कि अमित शाह और गृह सचिव को FIR का आदेश देना पड़ा. राहुल गांधी FIR दर्ज कराने संसद मार्ग पुलिस थाने के बाहर कई घंटों तक धरने पर बैठे रहे. देखें वीडियो.
