‘लॉकअप’ में बंदूक लेकर पहुंचे गोविंदा? बोले- सुनीता को सीने पर गोली मारनी थी, बचेगी 39 साल की शादी! – Govinda lock upp entry to confront wife sunita ahuja divorce extra marital affair farah khan shocked tmovh


रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 में हीरो नंबर 1 गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा खूब एंटरटेन कर रही हैं. स्टारवाइफ का बेबाक और बिंदास अंदाज लोगों को पसंद आया है. सुनीता ने गोविंदा संग अपनी शादी, अनबन और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का जिक्र किया. फैमिली की पोल खोलने के बाद ये जरूर कहा कि भले ही गोविंदा 50 अफेयर कर ले, लेकिन वो पति को मरते दम तक नहीं छोड़ेंगी.

सुनीता से मिलने पहुंचे गोविंदा?

सुनीता के इतना सब कहने के बावजूद लॉकअप में गोविंदा पत्नी को सपोर्ट करने पहुंचे हैं. अपकमिंग एपिसोड में विजिटर बनकर गोविंदा पत्नी से मिलने पहुंचेंगे. शो का नया धमाकेदार प्रोमो सामने आया है. इसमें गोविंदा के साथ उनकी बेटी टीना भी शो में गेस्ट बनकर आईं. लॉकअप के सेट पर गोविंदा और सुनीता की आपस में क्या बातचीत हुई, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन स्टेज पर फराह खान और रितेश देशमुख के साथ गोविंदा ने खूब मस्ती की. फराह ने उनके रिश्ते के खूब मजे लिए.

फराह ने गोविंदा से पूछा- तूने ऐसी सुपारी क्यों दी थी कि इसको मारो गोली. सबको चौंकाते हुए गोविंदा ने कहा- अरे मैं लेकर आया हूं जेब में? तुरंत फराह ने पूछा- गोली? जवाब में गोविंदा बोले- मैंने बोला सुनीता मुझे सीने पर मारना चाह रही थी. तो मैंने बोला चलो ठीक है करते हैं. गोविंदा ने कहा- ये वो लॉकअप है जो दिखाई दे रहा है. ऐसे भी कई लॉकअप हैं जो दिखते नहीं हैं. मैं वहां से आ रहा हूं. गोविंदा के आने से ये एपिसोड मजेदार होने वाला है. शो में पति-पत्नी के बीच कैमरे पर क्या बात होने वाली है, सबकी नजरें इस पर टिकी हैं. जजमेंट डे पर सुनीता और गोविंदा की शादी की असल दिक्कत और खटास का खुलासा होगा. देखना होगा लॉकअप उनके रिश्ते को क्या देकर जाता है.

लंबे समय बाद सुनीता और गोविंदा एक फ्रेम में दिखेंगे. गोविंदा और सुनीता की हिट जोड़ी में दरार पड़ने का उनके फैंस को गहरा धक्का लगा है. उनके शुभचिंतक यही चाहते हैं कि दोनों फिर से साथ में रहें और धमाल मचाएं.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *