Headlines

‘विराट कोहली से मेरा कोई झगड़ा नहीं…’, ट्रेविस हेड ने IPL विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, ट्रोलिंग पर भी छलका दर्द – travis head breaks silence on virat kohli ipl 2026 controversy family trolling tspoa


ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने आईपीएल 2026 के दौरान विराट कोहली के साथ विवाद और उसके बाद हुई सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है. हेड ने उन सभी अटकलों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के मैच के बाद उनके और विराट कोहली के रिश्तों में खटास आ गई थी.

दरअसल, मैच खत्म होने के बाद कैमरे में एक ऐसा दृश्य कैद हुआ था, जिसमें देखा गया कि विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से हाथ नहीं मिलाया. इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों खिलाड़ियों के बीच मनमुटाव की खबरें तेजी से फैल गईं. हालांकि अब हेड ने खुद इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. कोड स्पोर्ट्स से बातचीत में ट्रैहेड ने कहा कि विराट कोहली के साथ उनके रिश्ते सामान्य हैं और किसी तरह के विवाद की बात पूरी तरह बेबुनियाद है.

उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि पैच-अप करने जैसा कुछ है. ऐसी कोई बात ही नहीं है. टूर्नामेंट जैसा चला, वैसा ही सब कुछ हुआ. इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं थी.’ हेड के इस बयान के बाद विराट और उनके बीच विवाद की सभी अटकलों पर विराम लग गया है. हेड ने बताया कि मैदान पर होने वाली घटनाओं को वह एक पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर संभाल लेते हैं, लेकिन जब सोशल मीडिया पर उनके परिवार को निशाना बनाया गया तो स्थिति काफी अलग हो गई.

ट्रेविस हेड का दर्द छलक पड़ा
उन्होंने कहा, ‘जेसिका और मैं चीजों को सही नजरिए से देखते हैं. हम जानते हैं कि यह उसी दुनिया का हिस्सा है, जिसमें हम रहते हैं. लेकिन असली परेशानी तब हुई, जब मामला परिवार के दूसरे सदस्यों तक पहुंच गया. वे लोग ऐसी चीजें देखने के आदी नहीं हैं.’ विवाद के दौरान ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका हेड को भी सोशल मीडिया पर कई आपत्तिजनक संदेश मिले थे.
यह भी पढ़ें: ’15 की उम्र में ऐसा आत्मविश्वास…’, वैभव ने तूफानी फिफ्टी से जीता कप्तान का दिल, श्रेयस अय्यर ने की जमकर तारीफ

ट्रेविस हेड ने कहा कि उनकी पत्नी ने पूरे मामले को बेहद परिपक्वता के साथ संभाला. उन्होंने कहा, ‘कुछ दिनों बाद लोग सब भूल जाते हैं. जेसिका ने इस पूरे मामले को शानदार तरीके से संभाला. असली चुनौती यह होती है कि परिवार के बाकी लोग इन चीजों को किस तरह लेते हैं.’ हेड ने साफ संकेत दिया कि खिलाड़ियों की आलोचना खेल का हिस्सा हो सकती है, लेकिन उनके परिवार को सोशल मीडिया पर निशाना बनाना सही नहीं है.
यह भी पढ़ें: सिर्फ 3 शॉट… और समझिए क्यों वैभव सूर्यवंशी कोई आम 15 साल का लड़का नहीं

आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटन्स (GT) को हराया और लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की.

टेविस हेड के इस बयान से यह साफ हो गया है कि मैदान पर होने वाली प्रतिस्पर्धा और सोशल मीडिया पर बनाई गई कहानियां हमेशा सच नहीं होतीं. उन्होंने ना सिर्फ विराट कोहली के साथ किसी भी विवाद से इनकार किया, बल्कि यह भी बताया कि खिलाड़ियों के परिवारों को ऑनलाइन नफरत का सामना करना पड़ना खेल की सबसे दुर्भाग्यपूर्ण सच्चाइयों में से एक है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *