शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने WHO के क्षेत्रीय प्रमुख पद से दिया इस्तीफा, फाइनेंशियल फ्रॉड के आरोपों के बीच बड़ा फैसला – seikh hasina daughter saima wazed resigns who south east asia regional director fraud allegations ntc aktw


बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने बुधवार को अपना इस्तीफा दिया. यह इस्तीफा तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है. वाजेद के खिलाफ फ्रॉड और फर्जीवाड़े को लेकर जांच चल रही थी.

दरअसल, साइमा वाजेद ने 2024 की शुरुआत में WHO के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की रीजनल डायरेक्टर का पद संभाला था. उनका कार्यकाल पांच साल का था. लेकिन विवादों के बीच WHO ने उन्हें पिछले साल बिना वेतन प्रशासनिक छुट्टी पर भेज दिया था.

वाजेद के खिलाफ बांग्लादेश की भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी ने भी कार्रवाई की थी. मार्च 2025 में एजेंसी ने उनके खिलाफ फ्रॉड और फर्जीवाड़े के आरोप लगाए थे. इसके बाद जुलाई 2025 में WHO ने उन्हें प्रशासनिक छुट्टी पर भेज दिया.

यह भी पढ़ें: ‘शेख हसीना को भारत से पकड़कर लाएंगे, फिर फांसी पर चढ़ाएंगे’, फिर तल्ख हुए बांग्लादेश के तेवर

WHO ने वाजेद पर चीन की यात्रा से जुड़े खर्च में वित्तीय फ्रॉड करने का आरोप लगाया था. संगठन ने उनकी शैक्षणिक योग्यता को लेकर भी सवाल उठाए थे. वाजेद ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है.

वाजेद के वकीलों ने जुलाई 2026 में WHO को भेजे एक लेटर में आरोपों का जवाब दिया था. इसमें उन्होंने कहा था कि उनकी मुवक्किल ने कोई वित्तीय धोखाधड़ी नहीं की है. उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता को लेकर लगाए गए आरोपों को भी गलत बताया.

जमीन का प्लॉट गलत तरीके से हासिल करने का भी आरोप

WHO ने साइमा वाजेद पर बांग्लादेश में एक जमीन का प्लॉट गलत तरीके से हासिल करने का भी आरोप लगाया था. वाजेद ने अपने इस्तीफे में इस आरोप का भी जवाब दिया.

साइमा ने कहा कि उन्होंने यह जमीन WHO में शामिल होने से पहले हासिल की थी. यह जमीन बांग्लादेश के उस कानून के तहत मिली थी, जो देश के स्वतंत्रता आंदोलन के नेता शेख मुजीबुर रहमान के परिवारों से जुड़ा था. शेख मुजीबुर रहमान, शेख हसीना के पिता हैं.

यह भी पढ़ें: शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद को WHO ने लंबी छुट्टी पर भेजा, फैसले से खुश बांग्लादेश की यूनुस सरकार

साइमा वाजेद का इस्तीफा शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद उनके परिवार पर बढ़ते दबाव के बीच आया है. 2024 के बीच में बांग्लादेश में बड़े विरोध प्रदर्शन हुए थे. इसके बाद शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था.

हसीना के कई करीबी नेताओं और सहयोगियों पर बांग्लादेश में अलग-अलग मामलों में आरोप लगाए गए हैं. इनमें भ्रष्टाचार से जुड़े मामले भी शामिल हैं. वहीं शेख हसीना देश छोड़कर भारत में रह रही हैं. साइमा वाजेद का मामला भी अब इसी राजनीतिक घटनाक्रम के असर से जुड़ा माना जा रहा है. हालांकि, उन्होंने अपने खिलाफ लगे आरोपों को खारिज किया है.

साइमा वाजेद के इस्तीफे के बाद WHO अब उनके स्थान पर नए क्षेत्रीय प्रमुख के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करेगा. एक सूत्र के मुताबिक, यह प्रक्रिया अगले महीने शुरू होने की उम्मीद है. WHO दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के देशों में स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों और नीतियों के लिए काम करता है. ऐसे में नए क्षेत्रीय प्रमुख के चुनाव को संगठन के लिए अहम माना जा रहा है.
 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *