Headlines

सुरक्षित नौकरी, तगड़ी सैलरी और खूब छुट्टियां… क्यों आज भी इन 3 सरकारी नौकरियों के पीछे भाग रहा जेन जी? – government jobs salary leave benefits sbi rbi public sector ngix


जहां एक ओर टेक्नोलॉजी तेजी से बढ़ रही है, वहीं भारत के युवा आज भी सरकारी नौकरी के पीछे भाग रहे हैं, जिसके पीछे कई सारे कारण होते हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा बताने वाला कारण सुरक्षित नौकरी है. लेकिन अब इससे ज्यादा जो चीज युवाओं को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है वह है अच्छी सैलरी और छुट्टियां.

अच्छी सैलरी के साथ अगर पर्याप्त अवकाश, मेडिकल सुविधा, यात्रा भत्ता और बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस मिले तो नौकरी और भी आकर्षक हो जाती है. यही वजह है कि उम्मीदवार ऐसी सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र की नौकरियों पर नजर रखते हैं, जहां कमाई के साथ छुट्टियों और कर्मचारी सुविधाओं का भी अच्छा पैकेज मिलता है. आइए जानते हैं ऐसी कौन-कौन सी नौकरियां हैं, जिनमें सैलरी के साथ छुट्टियों की सुविधा भी बेहतर है. 

हालांकि, एक बात साफ है कि हर सरकारी नौकरी में छुट्टियों की संख्या समान नहीं होती. केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों, बैंक कर्मचारियों और नियामक संस्थाओं के अधिकारियों के लिए अलग-अलग सेवा नियम लागू होते हैं. 

SBI प्रोबेशनरी ऑफिसर 

अगर छुट्टियों को प्राथमिकता दी जाए तो इस सेक्टर में बैंकिंग सबसे आगे है. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रोबेशनरी ऑफिसर के लिए हर साल 33 दिन की प्रिविलेज लीव और 12 दिन की  कैजुअल लीव का प्रावधान है. इतना ही नहीं इसके साथ ही सिक लीव और मैटरनिटी लीव जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. SBI के अनुसार महिला कर्मचारियों और बच्चों या बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल करने वाले पात्र एकल पुरुष कर्मचारियों के लिए 2 साल तक की सैबेटिकल लीव की सुविधा ई दी जाती है. कर्मचारियों को लीव ट्रैवल कंसेशन जैसी सुविधा भी दी जाती है. 

कितनी मिलती है सैलरी?

इन पदों  पर सैलरी की बात करें, तो SBI अपनी आधिकारिक करियर वेबसाइट पर प्रोबेशनरी ऑफिसर के लिए मुंबई सेंटर पर ₹18.67 लाख का टोटल CTC बताता है, जिसमें लीज्ड रेंटल अकॉमोडेशन और कन्वेयंस अलाउंस जैसे घटक शामिल हैं. 

RBI ग्रेड B

भारतीय रिजर्व बैंक में  ग्रेड B ऑफिसर के पदों पर भी अच्छी सैलरी मिलती है. साल 2025 की RBI भर्ती अधिसूचना के मुताबिक, ग्रेड B अधिकारी की बेसिक सैलरी 78,450 रुपये प्रति माह है और उस समय शुरुआती Gross Emoluments, HRA को छोड़कर करीब  ₹1,50,374 प्रति माह बताए गए थे. RBI की आधिकारिक अधिसूचना में बैंक आवास, मेडिकल सुविधाएं, लीव फेयर कंसेशन, फर्निशिंग अलाउंस, लोन और दूसरी सुविधाओं के बारे में भी बताया गया है. फिर जिस चीज पर कर्मचारी ज्यादा फोकस करते हैं छुट्टियां. RBI के कर्मचारियों पर बैंक के अपने सेवा नियम लागू होते हैं. इसलिए RBI Grade B में छुट्टियों की संख्या को लेकर कोई जानकारी नहीं है, इसे बैंक के लागू सेवा नियमों के मुताबिक किया जाता है. 

केंद्रीय सरकारी ग्रुप A और ग्रुप B पद

केंद्र सरकार के कई विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए CCS( लीव) नियम लागू होते हैं. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के नियमों के तहत कर्मचारियों को मिलने वाली छुट्टियां, हॉफ पे लीव, कैजुएल लीव समेत कई तरह की छुट्टियों का प्रावधान मिलता है. केंद्रीय सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 1972 के तहत अर्जित अवकाश और अन्य सामान्य छुट्टियों के अलावा पात्र कर्मचारियों के लिए बच्चों की देखभाल के लिए विशेष छुट्टी की भी व्यवस्था है. 2018 में किए गए संशोधन के अनुसार बाल देखभाल अवकाश के दौरान पहले 365 दिनों के लिए 100 प्रतिशत अवकाश सैलरी और अगले 365 दिनों के लिए 80 प्रतिशत अवकाश सैलरी देने का प्रावधान किया गया था. 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *