‘IAS-IPS देने वाले बिहार में…’, जमुई में छात्रा से बदसलूकी, खुशबू पाटनी का फूटा गुस्सा – disha patani Sister Khushboo patani reaction bihar jumai viral video ias ips tmovg


बिहार के जमुई जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ सरेआम गुंडागर्दी, मारपीट और छात्रा से छेड़खानी की गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हर तरफ गुस्से का माहौल है. मामला सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब इसकी गूंज बॉलीवुड और सोशल मीडिया जगत तक पहुंच चुकी है.

दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने इस पर तीखा रिएक्शन आया है. खुशबू ने एक वीडियो जारी कर अपना गुस्सा जाहिर किया है और समाज की मानसिकता पर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

खुशबू पाटनी का वायरल वीडियो में बयान
खुशबू पाटनी ने वीडियो में अपनी भड़ास निकालते हुए कहा, ‘महान भारत… विश्वगुरु बनेगा भारत, ऐसा बनेगा? ऐसा बनेगा जहां पर देश में औरत जात की कोई इज्जत ही नहीं है? बिहार का केस तो आप लोगों ने सुन ही लिया होगा, कैसे एक युवक गमछा पहन के… एक युवती और एक युवक को बैठ के हैरास (Harass) करता है, लड़की के प्राइवेट पार्ट को पकड़ता है और उनको मारना, गुंडागर्दी करना… ये वही अनपढ़-जाहिल हैं जो अपनी दिहाड़ी नहीं कमा पाते.’

‘ये वही अनपढ़-जाहिल हैं जो नशे में धुत हैं. ये वही अनपढ़-जाहिल हैं जो खुद अपने जीवन का… पता ही नहीं है इनको कि हम पैदा क्यों हुए. बस ये किसी के हाथ के कीड़े बने हुए हैं. तो इनको ये लगता है कि ये जो देश है, ये बचाने का काम ये जाहिल… यह लॉट करेगा. क्यों इसको चिढ़ है उन लड़के-लड़कियों से जो अपनी इच्छा से एक साथ हैं या चल रहे हैं, दोस्ती है? बस स्कूटी से इधर से उधर जा रहे हैं, अपने उसमें… क्यों इसको चिढ़ है?’

समाज और आरोपियों पर साधा निशाना
खुशबू पाटनी ने आगे आरोपियों की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘पहला, इसको कोई देखती नहीं होगी, क्योंकि इसके अंदर ऐसा कुछ है ही नहीं देखने लायक. ना यह कुछ कर पाया अपनी जिंदगी में, ना इसकी जबान होगी, ना यह बोल पाता होगा. मैं आपको बिल्कुल रियलिटी बता रही हूं. बचपन से इसने अपनी मां को पिटते हुए देखा होगा, बहन के साथ कुछ गलत होते हुए देखा होगा, उसको वो नॉर्मल लगता है.’

‘बिहार वालों, इस बार यह जो घटना हुई है ना, उसको थोड़ा अपनी ईगो (Ego) पर ले लो… ले लो, ले लो. इतने साल हो गए, अभी तक औरत की स्थिति इतनी बुरी क्यों है? और सिर्फ आपकी बात नहीं है, ऊपर और जो स्टेट्स हैं, हर जगह धज्जियां उड़ी पड़ी हैं.’

सख्त कार्रवाई की मांग
वीडियो के अंत में उन्होंने प्रशासन और जनता से सख्त कदम उठाने की अपील करते हुए कहा, ‘तो आपको पर्सनल लेवल पर लेना है कि भैया, सबसे ज्यादा IAS, IPS हमारे वहां से निकले, तो अपना लॉ एंड ऑर्डर क्यों हिला हुआ है? सिर्फ गवर्नमेंट को ब्लेम करते रहेंगे? हम खुद को नहीं करेंगे? तो गवर्नमेंट किससे बन रही है? पीपल मेक द गवर्नमेंट एंड द गवर्नमेंट मेक्स द पीपल, राइट? तो हम अपने आप को नहीं देखेंगे? अपने अंदर झांकेंगे नहीं एक बार कि हम कैसे हैं? एक बार देख लीजिए… देख लीजिए एक बार. इस बार एक बढ़िया करतब करके दिखा दीजिए.’

‘यह जेल के पीछे हो गमछा वाला और जो उसके बाकी के जाहिल दोस्त हैं, जितने भी छपरी लॉट हैं यह पूरा… यह पूरा लॉट, इनको ऐसा सबक मिले कि इनकी रूह कांपे! कि अगली बार से यह ऐसी हरकत ना करें. मेरा संविधान मुझे हक देता है कि मैं जैसे चाहूं वैसे रहूं. तुझसे पूछ के मैं अपनी जिंदगी नहीं काटूंगी मेरे भाई… ठीक है? बच्चों समझ गए?’

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *