स्विट्जरलैंड ने अल्जीरिया का खेल किया खत्म, धमाकेदार जीत के साथ अंतिम-16 में एंट्री – switzerland knock out algeria fifa world cup 2026 tspoa


फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्विट्जरलैंड का शानदार प्रदर्शन जारी है. 3 जुलाई (शुक्रवार) को वैंकूवर के बीसी प्लेस वैंकूवर में आयोजित मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने अल्जीरिया को 2-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया. स्विट्जरलैंड ने लगातार चौथी बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट राउंड में एंट्री ली है, वहीं हार के साथ ही अल्जीरिया का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया.

मुकाबले में स्विट्जरलैंड के लिए ब्रील एम्बोलो (10वें मिनट) और डैन नडोए (46वें मिनट) ने एक-एक गोल दागा. दोनों खिलाड़ियों की शानदार फिनिशिंग के दम पर टीम ने मैच पर शुरुआत से ही पकड़ बनाए रखी और अल्जीरिया को वापसी का कोई मौका नहीं दिया.

अब स्विट्जरलैंड का राउंड ऑफ-16 में  सामना कोलंबिया और घाना के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होगा. यह प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला 8 जुलाई को कनाडा के वैंकूवर में खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: क्रोएशिया के साथ हुई नाइंसाफी? 103वें मिनट में गोल, फिर VAR ने दिया झटका

हालांकि स्विट्जरलैंड लगातार चौथे वर्ल्ड कप में नॉकआउट चरण तक पहुंचा है, लेकिन टीम का रिकॉर्ड यहां ज्यादा अच्छा नहीं रहा है. उसने आखिरी बार 1938 के वर्ल्ड कप में नॉकआउट मुकाबला जीता था. इसके बाद 1954 में घरेलू विश्व कप के दौरान वो प्लेऑफ जीतकर क्वार्टर फाइनल में जरूर पहुंचा था. आधुनिक दौर में वह राउंड ऑफ-16 की बाधा पार नहीं कर सका है.
यह भी पढ़ें: ‘मैं भावनाओं में बहकर…’, रिटायरमेंट पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने तोड़ी चुप्पी, बहन के दावे पर द‍िया बड़ा बयान

दूसरी ओर, अल्जीरिया के लिए यह वर्ल्ड कप निराशाजनक रहा. 2014 के बाद पहली बार विश्व कप में खेलने उतरी टीम इस बार नॉकआउट राउंड में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी. 2014 में अल्जीरिया ने प्री-क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था, जहां उसे बाद में चैम्पियन बनी जर्मनी की टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

अब स्विट्जरलैंड की नजरें इतिहास बदलने पर होगी. यह टीम पिछले तीन विश्व कप में राउंड ऑफ-16 से आगे नहीं बढ़ सकी है, लेकिन इस बार वह उस रिकॉर्ड को तोड़कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *