हरियाणाः गुरुग्राम के सुशांत लोक में आधी रात एनकाउंटर, दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर ढेर – gurugram encounter sushant lok shooters dead deepak nandal gang crime branch ntc bktw


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटा हरियाणा का गुरुग्राम में गुरुवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी. साइबर सिटी गुरुग्राम में पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ में चार बदमाशों को ढेर कर दिया है. पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सभी चारों बदमाश दीपक नांदल गैंग के बताए जा रहे हैं. दीपक नांदल विदेश से अपना गैंग चलाता है.

मुठभेड़ गुरुग्राम के सुशांत लोक इलाके में हुई. जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सुशांत लोक इलाके में कुछ हथियारबंद अपराधी हैं. ये सभी अपराधी एक स्कॉर्पियो में सवार हैं. सूचना के बाद एक्टिव हुई क्राइम ब्रांच की टीम ने सुशांत लोक इलाके में दबिश दी. क्राइम ब्रांच की टीम जब तक सुशांत लोक पहुंची, स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने एक व्यावसायी के घर पर फायरिंग शुरू कर दी थी.

क्राइम ब्रांच ने बदमाशों की घेराबंदी कर उनसे सरेंडर करने को कहा. बदमाशों ने क्राइम ब्रांच की टीम पर भी फायर झोंक दिया. क्राइम ब्रांच की जवाबी कार्रवाई में स्कॉर्पियो सवार सभी पांच बदमाशों को गोली लगी. क्राइम ब्रांच की टीम ने बदमाशों को एक नजदीकी प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चार को मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद पुराने केस की गूंज, मुजफ्फरपुर कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में कोर्ट की सुनवाई शुरू

एक बदमाश का उपचार चल रहा है. बदमाशों के पास से पांच ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए हैं. इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. सभी घायलों का इलाज चल रहा है. मुठभेड़ की सूचना पाकर गुरुग्राम के डिप्टी पुलिस कमिश्नर (क्राइम), डीसीपी (ईस्ट) भी मौके पर पहुंच गए. एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. गुरुग्राम पुलिस अब मारे गए अपराधियों की पहचान करने में जुटी है.

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विदेश में बैठा एक गैंगस्टर व्यावसायी से लगातार रंगदारी की मांग करता आ रहा था. रंगदारी नहीं देने पर ही बदमाशों ने सुशांत लोक इलाके में स्थित व्यावसायी के घर पहुंचकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. मारे गए बदमाश विदेश में बैठे दीपक नांदल गैंग के शूटर बताए जा रहे हैं.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *