हामिद अंसारी का वो बयान जिसपर छिड़ा सियासी घमासान, BJP का पलटवार
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के एक हालिया बयान ने देश के सियासी गलियारों में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. हामिद अंसारी ने ए.जी. नूरानी मेमोरियल लेक्चर के दौरान जवाहरलाल नेहरू के एक पुराने बयान का जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि नेहरू ने एक बार विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक में कहा था कि भारत के लिए असली खतरा कम्युनिज्म यानी साम्यवाद नहीं, बल्कि हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता है. अंसारी के इस बयान के बाद देश के राजनीतिक दलों, खासकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से बेहद तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
